Gold Price Today: शुक्रवार 13 दिसंबर को 1,400 रुपये सस्ता हुआ सोना, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Price Today: ज्वैलर्स और स्टॉकिस्टों की भारी बिकवाली के कारण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 1,400 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। सोना 80,000 रुपये के स्तर से नीचे आकर 79,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ

अपडेटेड Dec 13, 2024 पर 8:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Rate Today: आज 1400 रुपये सस्ता हुआ है सोना।

Gold Price Today: ज्वैलर्स और स्टॉकिस्टों की भारी बिकवाली के कारण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 1,400 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। सोना 80,000 रुपये के स्तर से नीचे आकर 79,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, चांदी के दाम 4,200 रुपये टूटकर 92,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों का असर

कारोबारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुख और अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के प्रभाव ने सर्राफा कीमतों पर दबाव बनाया। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव भी 79,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 79,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।


चांदी की कीमत

चांदी की कीमत में यह दिसंबर माह की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। पिछले सत्र में चांदी का भाव 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष जतिन त्रिवेदी ने कहा किअमेरिकी उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) में गिरावट और बेरोजगारी दावों में वृद्धि के कारण निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे कॉमेक्स पर सोने की कीमत में गिरावट देखी गई। कॉमेक्स सोना वायदा 18.60 डॉलर घटकर 2,690.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने बताया कि डॉलर में सुधार और अमेरिका में मिले-जुले आर्थिक आंकड़ों के कारण व्यापारी फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक से पहले मुनाफावसूली कर रहे हैं।

इंदौर में भी सोने-चांदी के दाम गिरे

इंदौर के स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने का भाव 1,000 रुपये घटकर 78,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 3,500 रुपये गिरकर 91,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। चांदी सिक्का 1,125 रुपये पर बंद हुआ। एक्सपर्ट का कहना है कि अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व की बैठक के चलते आने वाले दिनों में सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

Bank Holiday: क्या शनिवार 14 दिसंबर 2024 को बैंक खुले रहेंगे? चेक करें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।