Get App

Gold Price: भारत में पहली बार ₹60,000 के पार पहुंचा सोने का भाव, बैंकिंग संकट के बीच क्या अभी और बढ़ेगा दाम?

Gold Prices: अमेरिकी बैंकिंग संकट और मंदी की चर्चाओं के बीच गोल्ड की कीमतें लगातार बढ़ रही है। सोमवार 20 मार्च को भारत में सोने की कीमतें 60,000 रुपये के स्तर को पार कर अपने अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को सोना का वायदा भाव 1.5% की तेजी के साथ 60,274 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था

Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 20, 2023 पर 5:16 PM
Gold Price: भारत में पहली बार ₹60,000 के पार पहुंचा सोने का भाव, बैंकिंग संकट के बीच क्या अभी और बढ़ेगा दाम?
Gold Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना आज 0.57% बढ़कर 2,000 डॉलर के स्तर को पार कर गया

Gold Prices: अमेरिकी बैंकिंग इंडस्ट्री इस समय साल 2008 के ग्लोबल संकट के बाद के सबसे बुरे दौर से गुजर रही है और हर जगह मंदी आने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि इसके बावजूद निवेश का सबसे सुरक्षित विकल्प माने जाने वाले गोल्ड की कीमतें लगातार बढ़ रही है और यह फिलहाल 60,000 रुपये के स्तर को पार कर अपने अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को सोना का वायदा भाव 1.5% की तेजी के साथ 60,274 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना आज 0.57 प्रतिशत बढ़कर 2,000 डॉलर के स्तर को पार कर गया और फिलहाल यह 2,001.6 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, न्यूयॉर्क के कमोडिटी एक्सचेंज 'कॉमेक्स' में चांदी की कीमत 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22.54 डॉलर प्रति औंस रही।

मेहता इक्विटीज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटीज) राहुल कलंत्री ने बताया, 'अमेरिकी बैंकिंग संकट के बाद सोने की कीमत अब तक के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। सिलिकॉन वैली बैंक (Silliocon Valley Bank) और अन्य बैंकों के अचानक डूबने के बाद सोने की मांग एक सुरक्षित ठिकाने के रूप में बढ़ गई है। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड्स में भी बड़ी कमजोरी और डॉलर इंडेक्स गिरने से भी सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। बैंकिंग संकट और अमेरिकी इकोनॉमी से जुड़े कमजोर आंकड़ों के बीच, अमेरिकी केंद्रीय बैंक की इस सप्ताह 22 मार्च को बैठक होनी है। बैठक में लिए गए फैसलों सर्राफा बाजारों की आगे की राह का संकेत दे सकते हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें