Gold Price: उम्मीद से बेहतर खुदरा बिक्री के आंकड़े, फिर भी गोल्ड पहुंचा रिकॉर्ड हाई पर

Gold Price: गोल्ड की चमक मंगलवार को 1 फीसदी से अधिक उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई। मजबूत डॉलर के बावजूद गोल्ड की चमक बढ़ी है। खुदरा बिक्री के उम्मीद से बेहतर आंकड़ों के बावजूद गोल्ड ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। जानिए गोल्ड की चमक में इतना इजाफा क्यों हो रहा है और बाकी मेटल्स का क्या हाल है?

अपडेटेड Jul 17, 2024 पर 9:53 AM
Gold Price: अमेरिकी फेड सितंबर में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। इस उम्मीद ने गोल्ड की चमक बढ़ा दी है। (File Photo- Pexels)

Gold Price: अमेरिकी फेड सितंबर में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। इस उम्मीद ने गोल्ड की चमक बढ़ा दी है। मंगलवार को 1 फीसदी से अधिक उछलकर यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। स्पॉट गोल्ड की चमक 1.6 फीसदी बढ़कर प्रति औंस 2,460.99 डॉलर (208882.29 रुपये) पर पहुंच गई जबकि अगस्त की डिलीवरी वाला अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर भी 1.5 फीसदी उछलकर प्रति औंस 2,465.80 डॉलर (206025.60 रुपये) पर पहुंच गया। बाकी मेटल्स की बात करें तो इनमें भी तेजी का रुझान रहा। स्पॉट सिल्वर 0.9 फीसदी उछलकर प्रति औंस 31.29 डॉलर (2614.38 रुपये), प्लेटिनम 0.2 फीसदी उछलकर 997.13 डॉलर (83313.45 रुपये) और पैलेडियम भी 0.7 फीसदी चढ़कर 957 डॉलर (79960.46 रुपये) पर पहुंच गया।

Gold Price: क्यों बढ़ रही गोल्ड की चमक

मजबूत डॉलर के बावजूद गोल्ड की चमक बढ़ी है। खुदरा बिक्री के उम्मीद से बेहतर आंकड़ों के बावजूद गोल्ड ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। न्यूयॉर्क के स्वतंत्र मेटल ट्रेडर ताई वांग के मुताबिक इसकी वजह ये है कि कुछ दिन पहले अमेरिकी फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने संकेत दिए कि महंगाई दर यानी इनफ्लेशन जल्द ही टारगेट लिमिट में आ सकता है। टारगेट लिमिट 2 फीसदी है। ताई वांग के मुताबिक सितंबर में रेट में कटौती की उम्मीद दिख रही है। इस साल गोल्ड की चमक 19 फीसदी बढ़ चुकी है और पिछले साल 2023 में यह 13 फीसदी बढ़ी थी।


क्या कहा था US Fed के चेयरमैन ने

अमेरिकी फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल (Jerome Powell) ने सोमवार को कहा था कि महंगाई के हालिया आंकड़ों से पॉलिसी बनाने वालों को यह भरोसा हुआ है कि कीमतों का दबाव अब स्थायी रूप से कम हो सकता है। इससे बाजार आश्वस्त हुआ है कि सितंबर में अमेरिका फेड दरों में कटौती कर सकता है। सैन फ्रांसिस्को फेड बैंक की प्रेसिडेंट मैरी डेली (Mary Daly) का भी कहना है कि इस बात पर भरोसा बढ़ रहा है कि मुद्रास्फीति अमेरिकी केंद्रीय बैंक के 2% लक्ष्य की तरफ बढ़ रही है।

(1 डॉलर= 83.55 रुपये)

Adani Wilmar में अदाणी ग्रुप और विल्मर बेचेंगे हिस्सेदारी, इस कारण करेंगे शेयरों की बिक्री

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।