Gold price in India : भारतीय बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में कमजोरी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर पूर्वाह्न लगभग 11.30 बजे गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 0.06 फीसदी की मामूली कमजोरी के साथ 50,748 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। वहीं सिल्वर फ्यूचर्स (Silver futures) 0.44 फीसदी गिरावट के साथ 56,880 रुपये प्रति किग्रा पर कारोबार कर रहा है। दरअसल, डॉलर में मजबूती के चलते पीली धातु पर दबाव बना हुआ है।
