Gold Price Today: शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के पांचवें दिन शुक्रवार को सोने के भाव में गिरावट आई और रेट फिर 48000 रुपये के नीचे चला गया। सोना आज 132 रुपये गिरकर 47,836 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी महंगी होकर 60094 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 47,836 रुपये पर खुला। कल गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 47,968 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 132 रुपये की नरमी रही। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47,644 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 43,818 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 35,877 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28,984 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 60094 रुपये रहा। कल चांदी का रेट 60988 रुपये पर बंद हुआ। चांदी के रेट में 894 रुपये की गिरावट आई।
IBJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।