Gold Price Today: सोना एक सप्ताह में ₹440 सस्ता, 10 बड़े शहरों में गिरकर कितना रह गया भाव

Gold Rate Today: हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,450 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 2,621.20 डॉलर प्रति औंस पर है

अपडेटेड Dec 22, 2024 पर 7:47 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Gold Rate Today In India: सोने की कीमत में बीते एक सप्ताह में फिर से गिरावट आई है। हफ्ते भर में देश के अंदर 24 कैरेट गोल्ड 440 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं 22 कैरेट का भाव 400 रुपये लुढ़का है। रविवार, 22 दिसंबर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 77600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं मुंबई में कीमत घटकर 77450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। देश के 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत लुढ़ककर किस लेवल पर आ गई है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 71,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


कोलकाता और मुंबई में कीमत

वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत

चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,400 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 71,050 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 77,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Problems in Agriculture: खेती में आती हैं कितनी दिक्कतें, जानिए किसान की जुबानी

जयपुर और चंडीगढ़ में भाव

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 71,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

लखनऊ में कीमत

लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 71,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी का भाव

चांदी की कीमत एक सप्ताह में 1000 रुपये सस्ती हुई है। 22 दिसंबर को चांदी 91500 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। दिल्ली के सराफा बाजार में शुक्रवार, 20 दिसंबर को चांदी की कीमत 1,850 रुपये लुढ़ककर 88,150 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। विदेशी बाजारों में चांदी 0.41 प्रतिशत गिरकर 29.29 प्रति औंस रह गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।