Gold Price Today: शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने के भाव में तेजी आई। सोना आज 300 रुपये चढ़कर 47877 पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी महंगी होकर 61,233 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 47877 रुपये पर खुला। बीते शुक्रवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 47544 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 300 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 47685 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 43855 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 35,908 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 28,008 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 61,233 रुपये रहा। कल चांदी का रेट 60,843 रुपये पर बंद हुआ। चांदी के रेट में 390 रुपये की तेजी आई।
IBJA के रेट देश में सभी जगह माने जाते हैं..
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। यहां गोल्ड की औसत कीमत बताई जाती है।