Gold Price Today : यूएस फेड मीटिंग से पहले सोने में रह सकता है दबाव, निवेश की क्या हो स्ट्रैटजी

अगर कीमतें रेजिस्टैंस लेवल तक जाती हैं तो कीमती धातुओं में सेलिंग प्रेशर बना रहने का अनुमान है

अपडेटेड Jan 11, 2022 पर 10:48 AM
इस हफ्ते होने वाली यूएस फेड मीटिंग से तय होगा, कहां जाएगा सोना

Gold Price Today : अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 11 जनवरी को सोने की कीमतें फ्लैट रहीं। बाजार को अमेरिका में दिसंबर के महंगाई के डाटा (US inflation data) के आधार जल्दी यानी रेट हाइक की उम्मीद है जो इसी हफ्ते प्रस्तावित है। वहीं बॉन्ड यील्ड्स में मजबूती ने भी बढ़त सीमित की है। इन फैक्टर्स का असर सोने की कीमतों पर दिख रहा है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange ) पर गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट्स (gold contracts) 0.14 फीसदी (सुबह 9.37 पर) की मजबूत होकर 47,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। वहीं सिल्वर फ्यूचर्स (Silver futures) 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 60,774 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।

सोने को 47,250 रुपये पर सपोर्ट


सोने की कीमतों की तुलना में विपरीत चलने वाले डॉलर में कल 0.3 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई है। वहीं लीबिया में ऑयल प्रोडक्शन के सामान्य होने से तेल की कीमतों में नरमी आई, जिससे डॉलर की मजबूती मिली और कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। यूएस 10 ईयर बॉन्ड यील्ड (US 10-year bond yield) बढ़कर 1.8 फीसदी हो गई है, जिससे इनवेस्टर्स डॉलर इंडेक्स में पैसा लगाने को प्रोत्साहित हो रहे हैं। अगर कीमतें रेजिस्टैंस लेवल तक जाती हैं तो कीमती धातुओं में सेलिंग प्रेशर बना रहने का अनुमान है। स्वास्तिका इनवेस्टमेंट के हेड (कमोडिटी और करंसी) अभिषेक चौहान ने कहा, सोने के लिए 47,700 रुपये पर रेसिस्टैंस  और 47,250 रुपये पर सपोर्ट है। चांदी को 61,000 रुपये पर रेजिस्टैंस और 60,000 रुपये पर सपोर्ट है।

SEBI ने भारत में gold exchange के लिए जारी कीं ऑपरेशनल गाइडलाइन, हो सकेगी ट्रेडिंग

क्या हो ट्रेडिंग स्ट्रैटजी

कोटक सिक्योरिटीज के वीपी-हेड (कमोडिटी रिसर्च) रविंद्र राव ने कहा, कॉमेक्स गोल्ड कल 0.1 फीसदी की मामूली मजबूती के साथ 1,805 डॉलर प्रति औंस रहा। यूएस डॉलर में मजबूती, हाल के हाई से बॉन्ड यील्ड्स में गिरावट, मिलीजुली यूएस जॉब्स रिपोर्ट, वायरस की चिंताएं बढ़ने और जिओपॉलिटिकल टेंशन के बीच सोने में बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, मुख्य रूप से फेड की सख्त मॉनिटरी पॉलिसी की योजना के चते कीमतों पर प्रेशर बना हुआ है।

PAN Card होल्डर्स को 1,000 रुपये बचाने का मौका, जान लीजिए पूरी डिटेल

उन्होंने कहा, सोना 1,780-1,830 डॉलर की रेंज में कारोबार कर रहा है और डायरेक्शलेस ट्रेड की मुख्य वजह यूएफ फेड की मॉनिटरी पॉलिसी है। मार्केट प्लेयर की नजर इसी अहम इवेंट पर बनी हुई है। हालांकि, उम्मीद है कि तेज रेट हाइक के चलते यूएस डॉलर को सपोर्ट मिल सकता है और इससे गोल्ड पर प्रेशर बना रह सकता है।

डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल पर इनवेस्टमेंट एक्सपर्ट्स के विचार और निवेश के टिप्स उनके अपने हैं, वेबसाइट या उसके मैनेजमेंट के नहीं। मनीकंट्रोल अपने यूजर्स को निवेश से जुड़े फैसले लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट्स से संपर्क करने की सलाह देते हैं।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।