Gold Price Today: क्रिसमस से पहले सोने-चांदी के दाम में आई बड़ी गिरावट, गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस

Gold Rate in India: भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट आई है। वहीं चांदी की कीमत में कुछ बदलाव आया है। बाजार एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। मौजूदा समय में 24 कैरेट सोने के दाम 77,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। आइये जानते हैं सोने-चांदी की नई कीमतें

अपडेटेड Dec 23, 2024 पर 11:26 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Gold Rate in India: देश भर में सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है। भारत में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दाम में गिरावट आई है। क्रिसमस से पहले सर्राफा बाजार में यह गिरावट खरीदारों के लिए अच्छा संकेत है। अगर आप भी किसी को उपहार देने के लिए गहने खरीदने की सोच रहे हैं तो बेहतर मौका सामने आया है। भारत में 22 कैरेट सोने के दाम 71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं 24 कैरेट के दाम 77,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। पिछले दिनों 24 कैरेट सोने का दाम 77,600 रुपये थे।

दिल्ली में सोने का भाव

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (23 दिसंबर 2024) 22 कैरेट सोने की कीमत 71,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 77,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।


अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 71,050 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 77,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

मुंबई में आज सोने का भाव

मौजूदा समय में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

बेंगलुरु में आज सोने का भाव

मौजूदा समय में बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में आज सोने का भाव

चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 77,450 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

नोएडा में सोने के भाव

उत्तर प्रदेश के नोएडा में 18 कैरेट सोने की कीमत 58,220 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं 22 कैरेट के दाम 71,150 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट के सोने दाम 77,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।

चांदी के दाम

चेन्नई में 1 किलो चांदी की कीमत 98,900 रुपये हैं। वहीं मुंबई में 91,400 रुपये, दिल्ली में 91,400 रुपये, कोलकाता में 91,400 रुपये और बेंगलुरु में 91,400 रुपये प्रति किलोग्राम हैं।

Problems in Agriculture: खेती में आती हैं इतनी दिक्कतें, जानिए किसान की जुबानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।