Gold Price Today: आज मंगलवार 24 दिसंबर 2024 को सोना सस्ता हुआ है। गोल्ड कल की तुलना में 150 रुपये तक सस्ता हुआ है। 24 कैरेट गोल्ड रेट 77,300 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। अगर आपके घर में शादी है तो ये थोड़ी राहत की खबर है क्योंकि सोना अपने पिछले 82,000 रुपये के पीक से काफी नीचे कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 100 रुपये तक सस्ता हुआ है। देश में ज्यादातर ज्वैलरी 22 कैरेट गोल्ड में बनाई जाती है। चेक करें कि आपके शहर में सोने का भाव क्या है।
24 दिसंबर को एक किलोग्राम चांदी का रेट
देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 91,300 रुपये पर कारोबार कर रहा है। कल चांदी का भाव 92,400 रुपये पर था। चांदी के रेट में 100 रुपये की गिरावट आई है।
साल 2025 में क्य रहेगी गोल्ड की चाल?
शादी के सीजन में सोने के भाव में तेजी देखी जाती है, लेकिन हाल ही में इसमें गिरावट आई है। बजट 2023 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोने पर ड्यूटी कम की, जिससे इसके दाम 6,000 रुपये तक घट गए। पहले सोना 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब और चांदी 1,00,000 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई थी। अब देश में गोल्ड अपने पीक से काफी नीचे सोना एक तय रेंज में कारोबार कर रहा है।
साल 2025 में आगे बढ़ेगा सोने का भाव?
पिछले दो हफ्तों से सोना स्थिर रेंज में कारोबार कर रहा है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि 2025 तक इसका भाव 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। इसलिए, 2024 में सोने में निवेश करना फायदेमंद हो सकता है। सोने की कीमतें लोकल और इंटरनेशनल फैक्टर्स जैसे अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से गोल्ड पर असर हुआ है।
24 दिसंबर 2024 को ये रहा सोने का रेट