Gold price today : पिछले सेशन में भारी गिरावट के साथ बुधवार को घरेलू बाजारों में सोने और चांदी में मजबूती देखने को मिली है। एमसीएक्स (MCX) पर, गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 50,947 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है, जबकि पिछले सेशन में यह गिरकर एक महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया था। सिल्वर फ्यूचर्स (Silver futures) 0.23 फीसदी मजबूती के साथ 67,102 रुपये प्रति किग्रा पर है। पिछले सेशन में सोना एक महीने के निचले स्तर 50,354 रुपये पर आने के बाद 1.2 फीसदी कमजोर होकर 50,928 रुपये पर रह गया था।
इन वजहों से सोने पर बना हुआ है दबाव
ग्लोबल मार्केट्स में, सोने की कीमतें पिछले सेशन में लगभग 2 फीसदी टूटने के बाद आज स्थिर रहीं। हाजिर सोना (Spot gold) 0.1 फीसदी मजबूत होकर 1,920.6 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि मंगलवार को 1.8 फीसदी की कमजोरी के साथ 28 फरवरी के बाद के निचले स्तर पर पहुंच गया था। रूस-यूक्रेन शांति वार्ता (Russia-Ukraine peace talks) में प्रगति से मेटल्स की प्रति सेफ हैवन आकर्षण कम हुआ, क्योंकि इक्विटीज जैसी रिस्की एसेट्स में तेजी आई है।
दूसरी तरफ, बुलियन को अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी यील्ड्स में गिरावट से सपोर्ट मिला है। वहीं, यूक्रेन के निष्पक्ष रहने के प्रस्ताव से गतिरोध कम होने के संकेत मिले हैं।
डॉलर इंडेक्स में गिरावट से मिला सपोर्ट
पिछले सेशन में डॉलर इंडेक्स गिरकर एक हफ्ते से ज्यादा के निचले स्तर पर पहुंच गया, जिससे दूसरे करेंसी होल्डर्स के लिए सोना कम महंगा हो गया। यूएस बेंचमार्क 10-ईयर यील्ड्स भी लगभग तीन साल की ऊंचाई से फिसल गई और इससे नॉन यील्डिंग बुलियन की होल्डिंग की कॉस्ट घट गई है।
उधर, दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड बैक्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट (SPDR Gold Trust) की होल्डिंग मंगलवार को 0.2 फीसदी घटकर 1,091.44 टन रह गई।
सोने को 50,550 रुपये पर सपोर्ट
दूसरी कीमती धातुओं में हाजिर चांदी (spot silver) 0.1 फीसदी बढ़कर 24.78 डॉलर प्रति औंस और प्लेटिनम 0.9 फीसदी बढ़कर 991.49 डॉलर पर पहुंच गई।
मेहता इक्विटीज के वीपी कमोडिटीज राहुल कलंत्री ने कहा, सोने को 50,720-50,550 रुपये पर सपोर्ट, जबकि 51,240-51,520 रुपये पर रेजिस्टैंस है। वहीं चांदी को 66,550-66,120 रुपये पर सपोर्ट, जबकि 67,620-68,140 रुपये पर रेजिस्टैंस है।