Get App

Gold Prices Today : ECB की ब्याज दरों में बढ़ोतरी से सोने पर दबाव, जानिए कहां पहुंची कीमतें

इनवेस्टर्स में सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लेकर चिंताएं दिख रही हैं। माना जा रहा है कि तेजड़िए वैल्यू बाइंग शुरू होने तक कुछ और समय इंतजार करना पसंद करेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 22, 2022 पर 12:29 PM
Gold Prices Today : ECB की ब्याज दरों में बढ़ोतरी से सोने पर दबाव, जानिए कहां पहुंची कीमतें
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे 0.20 फीसदी मजबूत होकर 50,478 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है

Gold Prices Today : यूरोपियन सेंट्रल बैंक (ईसीबी) के गुरुवार को ब्याज दरों में 50 बीपीएस यानी 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी के बावजूद सोने की कीमतों में गिरावट बनी हुई है। हाजिर सोना 0.25 फीसदी कमजोर होकर 1,713 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे 0.20 फीसदी मजबूत होकर 50,478 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।

अभी इंतजार के मूड में हैं तेजड़िए

बुलियन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डॉलर इंडेक्स में एक बार फिर से नई मजबूती के चलते सोने की कीमतों पर दबाव दिख रहा है। इनवेस्टर्स में सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लेकर चिंताएं दिख रही हैं। माना जा रहा है कि तेजड़िए वैल्यू बाइंग शुरू होने तक कुछ और समय इंतजार करना पसंद करेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें