Gold prices today : 7 दिन में 2,500 रुपये महंगा हुआ सोना, एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

Gold rates in India : ग्लोबल मार्केट्स की बात करें यूक्रेन को लेकर बढ़ती जिओपॉलिटिकल टेंशन के बीच इनवेस्टर्स की तरफ से सेफ हैवन असेट्स की मांग बढ़ने से सोने की कीमतें लगभग 8 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं

अपडेटेड Feb 15, 2022 पर 11:04 AM
यूक्रेन टेंशन के चलते सोने में 31 जनवरी के बाद से बनी हुई है मजबूती

Gold prices in India : यूक्रेन-रूस टेंशन (Ukraine-Russia tensions) के बीच सेफ हैवन डिमांड के रूप में मिले समर्थन से भारत में लगातार 7वें दिन सोने में मजबूती दर्ज की गई। इसके साथ ही मंगलवार को एमसीएक्स (MCX) पर सोना 50,000 रुपये के अहम स्तर से ऊपर पहुंच गया। एमसीएक्स गोल्ड फ्यूचर्स (MCX gold futures) 0.6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 50,205 रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम पर, वहीं चांदी 0.54 फीसदी मजबूत होकर 64,580 रुपये प्रति किग्रा के स्तर पर पहुंच गई। पिछले सात दिनों में सोने में 2,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की मजबूती दर्ज की गई।

ग्लोबल मार्केट में 8 महीने के हाई पर सोना

ग्लोबल मार्केट्स की बात करें यूक्रेन को लेकर बढ़ती जिओपॉलिटिकल टेंशन के बीच इनवेस्टर्स की तरफ से सेफ हैवन असेट्स की मांग बढ़ने से सोने की कीमतें लगभग 8 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, हाजिर सोना (Spot gold) 0.4 फीसदी बढ़कर 1,878.93 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जो 11 जून के बाद से सबसे ऊंचा इंट्राडे लेवल है।


Cipla के शेयर 2.5% गिरे, कंपनी के प्रमोटर ब्लॉक डील में बेच रहे हैं 2.5 फीसदी हिस्सेदारी

सोने को 1850 डॉलर पर सपोर्ट

माईगोल्डकार्ट के डायरेक्टर विदित गर्ग कहते हैं, “फेड की तरफ से सख्त रुख के बावजूद रूस और यूक्रेन के बीच टेंशन के चलते हाल के महीनों में यह सबसे ज्यादा मजबूती दर्ज करने वाला पखवाड़ा बन सकता है। फेड ने आने वाले सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। तकनीक रूप से देखें तो मौजूदा जिओपॉलिटिकल टेंशन पर कुछ ठोस कदम उठने पर ही मार्केट में गिरावट देखने को मिलेगी। सोने को 1,850 डॉलर पर सपोर्ट है, जबकि 1,884 डॉलर रेजिस्टैंस बना हुआ है। अगर यह पिछले दो घंटों के निचले स्तर को तोड़ता है तो इस धातु में दिन के हाई के स्टॉपलॉस के साथ और 1,840 डॉलर के टारगेट के लिए शॉर्ट करने की सलाह दी जाती है।”

15 रुपये वाले इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 1 लाख रुपये को 10 साल में बनाए 1.35 करोड़ रुपये, आइए डालते है इनपर एक नजर

यूक्रेन टेंशन से बढ़ी मजबूती

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट- कमोडिटी और करेंसी रिसर्च नवनीत दमानी ने कहा, “यूक्रेन टेंशन के चलते सोने में लगातार मजबूती बनी हुई है। इसको लेकर सेफ हैवन आकर्षण बढ़ रहा है। लेकिन महंगाई के चलते फेड के सख्त रुख और यूएस बॉन्ड यील्ड्स में मजबूती के चलते बढ़त सीमित हो गई है।” अमेरिका में महंगाई 40 साल के उच्चतम स्तर पर बनी हुई है।

SBI MF ने लॉन्च की मल्टी-कैप स्कीम, क्या आपको इन्वेस्ट करना चाहिए?

31 जनवरी के बाद सोना 5 फीसदी मजबूत

यूक्रेन संकट के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में 31 जनवरी के बाद हाजिर सोने में लगभग 5 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई है। अन्य कीमती धातुओं की बात करें तो हाजिर चांदी (spot silver) 0.3 फीसदी की मजबूती के साथ 23.91 डॉलर प्रति औंस और प्लेटिनम 0.1 फीसदी बढ़कर 1,029 डॉलर पर पहुंच गई है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।