Gold prices : यूक्रेन क्राइसिस (Ukraine crisis) बढ़ने के बीच सोमवार को भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों में अच्छी तेजी दर्ज की गई। ग्लोबल रेट्स की तर्ज पर एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 1.8 फीसदी मजबूत होकर 53,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। भारतीय बाजारों में सोने ने अगस्त, 2020 में 56,200 का रिकॉर्ड हाई छूआ था।
ग्लोबल मार्केट्स में हाजिर सोना 2,000 डॉलर के पार
ग्लोबल मार्केट्स में हाजिर सोना (spot gold) 2,000.69 डॉलर का स्तर छूने के बाद 1.5 फीसदी मजबूती के साथ 1,998.37 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया। यूक्रेन क्राइसिस (Ukraine crisis) के बीच गोल्ड बैक्ड ईटीएफ (gold-backed ETFs) में मजबूत इनफ्लो देखने को मिला है। दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड बैक्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट (SPDR Gold Trust) की होल्डिंग शुक्रवार को 0.4 फीसदी बढ़कर 1,054.3 टन हो गई, जो मार्च, 2021 के मध्य के बाद सबसे ज्यादा है।
वहीं एमसीएक्स (MCX) पर आज सिल्वर फ्यूचर्स (Silver futures) 1.5 फीसदी की मजबूती केसाथ 70,173 रुपये प्रति किग्रा के स्तर पर पहुंच गया।
सोने को 2022 डॉलर पर रेजिस्टैंस
मेहता इक्विटीज के वीपी (कमोडिटीज) राहुल कलांत्री ने कहा, “जंग के चलते बने बड़े जोखिम को देखते हुए कीमती धातुओं में सेफ हैवन खरीद को सपोर्ट मिल रहा है। डॉलर इंडेक्स (dollar index) में मजबूती के बावजूद पिछले हफ्ते सोने और चांदी में मजबूती रही। ग्लोबल इक्विटी मार्केट में गिरावट रही और इनवेस्टर्स रिस्की एसेट्स से निकलकर सेफ हैवन एसेट्स की ओर रुख कर रहे हैं। सोने को 1970-1948 डॉलर पर सपोर्ट, जबकि 2000-2022 डॉलर प्रति औंस पर रेजिस्टैंस है। चांदी को 25.55-25.20 डॉलर पर सपोर्ट, जबकि 26.30-26.80 डॉलर प्रति औंस पर रेजिस्टैंस है।”
उधर, रूस-यूक्रेन क्राइसिस (Russia-Ukraine crisis) के चलते इक्विटी मार्केट टूट रहे हैं और तेल की कीमतें लगभग 14 साल के हाई पर पहुंच गई हैं, जिससे महंगाई और बढ़ने की आशंकाएं पैदा हो गई हैं।
उधर, हाजिर चांदी (Spot silver) 1.7 फीसदी मजबूत होकर 26.09 डॉलर प्रति औंस पर, जबकि प्लेटिनम 2.3 फीसदी बढ़कर 1,147.19 डॉलर पर पहुंच गई।