TATA Coin ने 24 घंटे में दिया 1200% का रिटर्न, जानिए क्यों खास है यह क्रिप्टोकरेंसी

TATA Coin पिछले 24 घंटे में 1200 फीसदी की मजबूती के साथ वर्तमान में 0.09515 डॉलर पर ट्रेड कर रही है

अपडेटेड Mar 07, 2022 पर 9:39 AM
टाटा कॉइन (TATA Coin) का उद्देश्य डिसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस को पूरी तरह सुरक्षित बनाना है

TATA Coin : एक कम्युनिटी आधारित डिसेंट्रलाइज्ड क्रिप्टोकरेंसी (decentralised cryptocurrency) में पिछले 24 घंटों में 1,200 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई। कॉइनमार्केटकैप से मिले डाटा से यह जानकारी सामने आई है। टाटा कॉइन (TATA Coin) का उद्देश्य डिसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस को पूरी तरह सुरक्षित बनाना है।

यह कॉइन वर्तमान में 1200 फीसदी की मजबूती के साथ 0.09515 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। इसकी पूरी तरह डायल्यूटेड मार्केट कैपिटलाइजेशन (market capitalisation) 8,56,355 डॉलर है।

क्या है इस क्रिप्टो का उद्देश्य


टाटा कॉइन (TATA Coin) का उद्देश्य डिसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस को पूरी तरह सुरक्षित बनाना और दुनिया भर के निवेशकों सहित मल्टीनेशनल कंपनियों और संस्थानों को एक सबसे ज्यादा सुरक्षित पेमेंट सिस्टम उपलब्ध कराना है जिससे उन्हें ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी (blockchain technology) का इस्तेमाल करते हुए आसान और सुरक्षित डिजिटल ट्रांजेक्शन की सुविधा मिले। साथ ही वे अपनी बहुमूल्य एसेट्स के मालिक बनने में सक्षम हों।

Income Tax बचाना चाहते हैं तो 31 मार्च से पहले जितनी जल्दी हो कीजिए ये निवेश, नहीं तो कटेगा ज्यादा टैक्स

पूरी तरह कम्युनिटी आधारित है क्रिप्टोकरेंसी

दुनिया की सबसे सुरक्षित ग्लोबल डिजिटल करेंसी बनने और दुनिया भर में पेमेंट के तरीके के रूप में इस्तेमाल होने के लक्ष्य पर आधारित यह एक पूरी तरह डिसेंट्रलाइज्ड क्रिप्टोकरेंसी (decentralised Cryptocurrency) है। TATA Coin को पूरी तरह कम्युनिटी आधारित बनाया गया है।

इसकी मुख्य खासियत में पूरी तरह डिसेंट्रलाइज्ड पीयर टू पीयर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम है जो सरकार या फाइनेंशियल सिस्टम जैसी किसी केंद्रीय अथॉरिटी पर निर्भर नहीं है। TATA Coin दुनिया, मर्चेंट्स और यूजर्स को कम फीस के साथ सशक्त बनाते हुए अच्छा पैसा देने का दावा करती है।

Best Mutual Funds: म्यूचुअल फंड्स की इन 5 स्कीमों का शानदार प्रदर्शन, सिर्फ 2 साल में पैसे दोगुना से ज्यादा किए

बनेंगे सिर्फ 90 लाख कॉइन

Tata Coin को 'You' के स्वामित्व वाली दुनिया की पहली डिजिटल मुद्रा के रूप में लॉन्च किया गया है। यह डिजिटल करेंसी किसी व्यक्ति, संगठन, संस्था या समूह के स्वामित्व या नियंत्रण में नहीं रहेगी।

बाइनैंस स्मार्ट चैनल पर इसके सिर्फ 90 लाख कॉइन बनाए जाएंगे। इस प्रकार TATA Coin जमीन या गोल्ड की तरह एक मजबूत एसेट है, जो लोगों को लंबे समय तक डिजिटल रूप में वैल्यू को स्टोर करने का अवसर उपलब्ध कराती है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।