7th Pay Commission DA Hike: इस राज्य के कर्मचारियों को होली से पहले DA में बढ़ोतरी का तोहफा, केंद्र भी बढ़ा सकता है भत्ता

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance DA) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जो अब 11 फीसदी बढ़ाकर 31 फीसदी कर दिया गया है

अपडेटेड Mar 06, 2022 पर 7:15 PM
इससे पहले मध्य प्रदेश में राज्य सरकार के कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी (basic salary) का 20 फीसदी डीए मिल रहा था

7th Pay Commission Latest News DA Hike : मध्य प्रदेश सरकार ने शनिवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance DA) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब डीए 11 फीसदी बढ़ाकर 31 फीसदी कर दिया गया है। डीए में यह बढ़ोतरी अप्रैल से लागू होगी। इससे पहले राज्य सरकार के कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी (basic salary) का 20 फीसदी डीए मिल रहा था।

लगभग 7 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

बजट सेशन से दो दिन पहले मध्य प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “कोरोना काल में हम सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA Hike) हम नहीं बढ़ा पाए थे। अब हम इसे बढ़ाकर 31 फीसदी कर देंगे और अप्रैल से कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ते का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।” अधिकारियों के मुताबिक, राज्य सरकार के फैसले का फायदा लगभग 7 लाख कर्मचारियों को मिलेगा।


इससे पहले कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा था कि वह आगामी सेशन में पेंशन की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग उठाएंगे।

7th Pay Commission DA Hike: PM मोदी होली पर करेंगे DA में बढ़ोतरी का ऐलान! हो गया कन्फर्म, इतनी बढ़ेगी सैलरी

केंद्र सरकार भी जल्द बढ़ा सकती है डीए

खबरों के मुताबिक, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को होली से पहले डीए में बढ़ोतरी मिलने का अनुमान है। यदि सरकार केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए में 3 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान करती है तो केंद्रीय कर्मचारियों को 34 फीसदी की दर से अलाउंस मिलेगा। वर्तमान में उन्हें बेसिक सैलरी का 31 फीसदी डीए मिल रहा है। इन कर्मचारियों को मार्च की सैलरी के साथ पिछले दो महीने का एरियर भी मिल सकता है। महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी का फायदा 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा।

महंगाई की भरपाई के लिए महंगाई भत्ता उपलब्ध कराया जाता है और इसका केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन में बड़ा हिस्सा होता है।

कितना बढ़ेगा मासिक वेतन

एक रिपोर्ट के मुताबिक, डीए बढ़ने के बाद मध्य प्रदेश में राज्य सरकार कर्मचारियों का मासिक वेतन दो हजार से लेकर 25 हजार तक बढ़ जाएगा। इससे सरकार पर वित्त वर्ष 2022-23 में छह हजार करोड़ रुपये का भार बढ़ेगा। राज्य सरकार ने पिछले वर्ष दिवाली पर डीए 12% से बढ़ाकर 20% कर दिया था। वहीं सरकार ने सफाई कर्मियों को 150 रुपए महीने जोखिम भत्ता देने का निर्णय लिया है।

अब तीसरी लहर कमजोर होते ही 11% बढ़ोतरी की घोषणा कर दी। हालांकि दो साल तक के एरियर पर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।