Gold Prices Today : डॉलर में कमजोरी से सोना-चांदी में उतार-चढ़ाव, एक्सपर्ट्स दे रहे ये सलाह

Gold Prices Today : मेहता इक्विटीज के वीपी कमोडिटीज राहुल कलंत्री ने कहा, सोने को सेफ हैवन डिमांड से सपोर्ट मिल रहा है। बैंक ऑफ जापान ने अपनी मॉनेटरी पॉलिसी में सख्ती करते हुए 10 साल के बॉन्ड पर इंटरेस्ट रेट की सीमा 0.25 फीसदी तक बढ़ा दी। इससे जापानी येन में मजबूती आई और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी आई है

अपडेटेड Dec 21, 2022 पर 4:11 PM
पीली धातु को बैंक ऑफ जापान (Bank of Japan) के चौंकाने वाली पॉलिसी के बाद डॉलर में आई कमजोरी से सपोर्ट मिल रहा है

Gold Prices Today : सोने की कीमतें बुधवार, 21 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में 1 फीसदी बढ़कर लगभग एक हफ्ते के हाई पर पहुंच गईं। पीली धातु को बैंक ऑफ जापान (Bank of Japan) के चौंकाने वाली पॉलिसी के बाद डॉलर में आई कमजोरी से सपोर्ट मिल रहा है। स्पॉट गोल्ड (Spot gold) 1,816.94 डॉलर प्रति औंस पर फ्लैट बना हुई है। वहीं यूएस गोल्ड फ्यूचर्स (US gold futures) 0.1 फीसदी बढ़कर 1,827 डॉलर के स्तर पर है। उधर, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अपराह्न 3.40 बजे 102 रुपये यानी 0.19 फीसदी मजबूत होकर 55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी 0.13 फीसदी यानी 94 रुपये कमजोर होकर 69,548 रुपये प्रति किग्रा के स्तर पर है।

7 कमोडिटी वायदा पर नहीं हटा बैन , SEBI ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानिए बाकी कमोडिटी मार्केट के क्या हैं हाल

सोने में सेफ हैवन डिमांड


मेहता इक्विटीज के वीपी कमोडिटीज राहुल कलंत्री ने कहा, सोने को सेफ हैवन डिमांड से सपोर्ट मिल रहा है। बैंक ऑफ जापान ने अपनी मॉनेटरी पॉलिसी में सख्ती करते हुए 10 साल के बॉन्ड पर इंटरेस्ट रेट की सीमा 0.25 फीसदी तक बढ़ा दी। इससे जापानी येन में मजबूती आई और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी आई है। जापान से आई इस खबर के बाद बॉन्ड और स्टॉक मार्केट दहल गए, क्योंकि जापान ग्लोबल बॉन्ड मार्केट का बड़ा खिलाड़ी है। जापान का येन डॉलर की तुलना में 5 महीने के हाई पर पहुंच गया और महंगी धातुओं पर खासा दबाव बना हुआ है।

एक्सपर्ट ने दी गिरावट में खरीदारी की सलाह

स्वास्तिका इनवेस्टमार्ट के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट नृपेंद्र यादव ने कहा, बैंक ऑफ जापान के रुख से ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई है। निकट भविष्य में सेफ हैवन डिमांड ऊंची रहने की उम्मीद है।

सरकार ने पाम ऑयल, सोने का बढ़ाया बेस इम्पोर्ट प्राइस, जानिए क्यों लिया यह फैसला

पृथ्वी फिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च मनोज कुमार जैन ने कहा, बैंक ऑफ जापान की चौंकाने वाली पॉलिसी के बाद सोने और चांदी ने खासी मजबूती दिखाई है। हम दोनों धातुओं में गिरावट में खरीदारी की सलाह देते हैं।

डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।