7 कमोडिटी वायदा पर नहीं हटा बैन , SEBI ने जारी किया नोटिफिकेशन, जानिए बाकी कमोडिटी मार्केट के क्या है हाल

7 कमोडिटी वायदा पर बैन जारी रहेगा। SEBI ने बैन पर नोटिफिकेशन जारी किया है। सेबी ने अपने नोटिफिकेशन में साफ किया है कि 7 कमोडिटी वायदा पर लगा बैन दिसंबर 2023 तक जारी रहेगा

अपडेटेड Dec 21, 2022 पर 2:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
7 कमोडिटी वायदा पर बैन जारी रहेगा। SEBI ने बैन पर नोटिफिकेशन जारी किया है।

7 कमोडिटी वायदा पर बैन जारी रहेगा। SEBI ने बैन पर नोटिफिकेशन जारी किया है। सेबी ने अपने नोटिफिकेशन में साफ किया है कि 7 कमोडिटी वायदा पर लगा बैन दिसंबर 2023 तक जारी रहेगा। बता दें कि 20 दिसंबर 2021 को सरकार ने वायदा पर बैन लगाया था। सरकार ने 7 कमोडिटी वायदा पर बैन लगाया था। महंगाई पर काबू पाने के लिए वित्त मंत्रालय ने कुछ एग्री कमोडिटी के वायदा कॉन्ट्रैक्ट में कारोबार को एक साल के लिए निलंबित कर दिया था। अब इस निलंबन को  साल के अंत तक और बढ़ा दिया हैं।

गौरतलब है कि सरकार ने धान (नॉन-बासमती), गेहूं, चना, सरसों, सोयाबीन, CPO और मूंग के वायदा पर रोक लगाई थी।

साल 2005 में रॉ जूट वायदा पर बैन लगाया गया था। उसके बाद साल 2007 में चावल, गेहूं , तुअर , उड़द वायदा पर बैन लगाया गया था। वहीं साल 2021 में सोयाबीन, चना, मूंग , धान (नॉन-बासमती) , क्रूड पाम ऑयल के वायदा पर बैन लगाया गया।


इंडोनेशिया ने एक कमोडिटी के निर्यात पर प्रतिबंध का किया ऐलान, जानिए नाम का कब होगा खुलासा

बढ़ी सोने-चांदी की चमक

सोना 6 महीनों की ऊंचाई पर पहुंचा। वहीं चांदी 8 महीनों की ऊंचाई पर पहुंची है। आज COMEX पर सोना $1,829.65 तक पहुंचा है। जबकि 20 दिसंबर को सोने ने $1832 का स्तर छुआ है। चांदी में कारोबार 24 डॉलर के पार निकला है। एमसीएक्स पर सोना 55000 के करीब पहुंचा है जबकि चांदी 70000 के करीब पहुंची है।

डॉलर का भाव 8 महीनों के नीचे फिसला है। डॉलर इंडेक्स 103 के स्तर तक फिसला है । डॉलर में कमजोरी से सोने को सपोर्ट मिल रहा है। महंगाई के खिलाफ सोने में हेजिंग बढ़ी है जबकि सेंट्रल बैंकों की सख्ती से कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। BoJ ने 10 साल के बॉन्ड यील्ड का कैप बढ़ाया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।