Indonesia ban on exports : इंडोनेशिया बुधवार, 21 दिसंबर की शाम को एक कमोडिटी के निर्यात पर रोक लगाने का ऐलान करेगा। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो (President Joko Widodo) ने यह जानकारी दी है। हालांकि, उन्होंने कमोडिटी के नाम का उल्लेख किए बिना विदेशी निवेश को लुभाने के लिए निकल ओर के निर्यात (nickel ore export) पर रोक की अपनी नीति की सफलता के बारे में बताया। जोकोवी के नाम से चर्चित राष्ट्रपति ने कहा कि देश में रिसोर्स प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज विकसित करने की कवायद के तहत आने वाले वर्षों में रॉ कमोडिटीज के निर्यात पर रोक लगाने का ऐलान भी किया जाएगा।
2020 में निकल के निर्यात पर रोक का मिला था फायदा
दुनिया में एक समय निकल ओर के सबसे बड़े निर्यातक रहे इंडोनेशिया ने जनवरी, 2020 में इसके निर्यात पर रोक लगा दी थी। इस कदम ने ज्यादातर चीन के विदेशी निवेशकों को रिसोर्सेज से संपन्न देश में स्मेल्टर्स विकसित करने के लिए अपनी ओर खींचा था। जोकोवी ने एक इकोनॉमिक फोरम में कहा, पहले हमने निकल पर रोक लगाई थी। आज शाम हम एक और कमोडिटी का ऐलान करेंगे।
नहीं करेंगे कच्चे माल का निर्यात
उन्होंने कहा, बंद करो। हम कच्चे माल के और निर्यात की अनुमति नहीं दे सकते। मिनिस्ट्री अभी माइनिंग और ट्रेड का आकलन कर रही है। सीएनबीसी इंडोनेशिया ने बुधवार को खबर दी कि अगला बैन बॉक्साइट पर लगेगा, लेकिन इस बारे में ज्यादा डिटेल नहीं दी गई। इस साल की शुरुआत में इंडोनेशिया ने कुछ हफ्तों के लिए कोयला और पाम ऑयल के निर्यात पर रोक लगा दी थी।
जोकोवी ने कहा, निकल के निर्यात पर रोक से इंडोनेशिया के निकल बेस्ड एक्सपोर्ट की वैल्यू चेन को खासी मजबूती मिली, जिससे निर्यात बढ़ा और उसके करेंट अकाउंट में भी सुधार हुआ।
मुकदमेबाजी से नहीं डरेंगे
वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (World Trade Organization) ने पिछले महीने निकल ओर के एक्सपोर्ट से जुड़े विवाद में यूरोपियन यूनियन के पक्ष में फैसला सुनाया था। जोवोकी ने बुधवार को कहा कि निर्यात पर अगले बैन को लेकर इंडोनेशिया को कुछ मुकदमेबाजी का सामना करना पड़ेगा, लेकिन इससे वह पीछे नहीं हटेंगे।