Gold prices today : सोना और चांदी दोनों कमजोर, जानिए आगे कहां जाएंगी कीमतें

महंगाई के दबाव, रूस-यूक्रेन टकराव (Russia-Ukraine conflict) जैसे फैक्टर्स के चलते इस हफ्ते सोना-चांदी में मजबूती देखने को मिल रही है

अपडेटेड Mar 25, 2022 पर 2:24 PM
एमसीएक्स (MCX) पर 5 अप्रैल, 2022 को मैच्योर हो रहे गोल्ड फ्यूचर 0.21 फीसदी की कमजोरी के साथ 51,968 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ था

Gold prices today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को गोल्ड फ्यूचर्स (Gold futures) में कमजोरी रही, वहीं सिल्वर में भी नरमी देखने को मिली। महंगाई के दबाव, रूस-यूक्रेन टकराव (Russia-Ukraine conflict) जैसे फैक्टर्स के चलते इस हफ्ते सोना-चांदी में मजबूती देखने को मिली।

एमसीएक्स (MCX) पर 5 अप्रैल, 2022 को मैच्योर हो रहे गोल्ड फ्यूचर 0.21 फीसदी की कमजोरी के साथ 51,968 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ था। वहीं, कमोडिटी में दिन हाई 52,100 रुपये और लो 51,915 रुपये के बीच कारोबार देखने को मिला।

यूएस फेड के सख्त रुख से सोने को सपोर्ट


एक्सचेंज पर 5 मई, 2022 को मैच्योर हो रहे सिल्वर फ्यूचर्स (silver futures) में 0.09 फीसदी की कमजोरी के साथ 69,255 रुपये प्रति किलो पर कारोबार हो रहा था।

RIL ने एक महीने में दिया 14% रिटर्न, जानिए किन फैक्टर्स के दम पर स्टॉक में आ रही रैली

आईआईएफएल सिक्योरिटीज ने 25 मार्च के अपने कमोडिटीज मंत्रा में कहा, “यूक्रेन पर रूस के हमले से मिल रहे सपोर्ट के बीच यूएस फेड द्वारा महंगाई को काबू में करने के लिए ज्यादा सख्त रुख के संकेतों से सोने की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है।”

आगे अच्छी तेजी की हैं संभावनाएं

अपना टेक्निकल व्यू देते हुए, आईआईएफएल ने आज के आउटलुक में कहा, “कंसॉलिडेशन बैंड की अपर रेंज पर सोने की कीमतों में गिरावट आई है। कल के हाई के ऊपर लगातार ट्रेडिंग से आगे अच्छी तेजी की संभावनाओं की पुष्टि होगी। पीली धातु में 51,800/51,550 पर सपोर्ट और 52,500/52,850 पर रेजिस्टैंस है।”

CreditAccess Grameen के शेयर 3 महीनों में 40% बढ़े, जानिये क्यों दिख रही है तेजी

चांदी के आउटलुक पर आईआईएफएल ने कहा, “चांदी में मजबूती के साथ कारोबार की संभावना है, क्योंकि कीमतें अपने रेजिस्टैंस लेवल से ऊपर बनी हुई हैं। इंट्राडे में चांदी को 68,500/67,700 पर सपोर्ट और 70,100/71,000 पर रेजिस्टैंस है।”

हाजिर सोने में रही तेजी

हालांकि, भारत में 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों सोने में मामूली तेजी रही, वहीं चांदी में भी मजबूती देखने को मिली। मुंबई में कल के 52,310 रुपये की तुलना में 24 कैरेट सोना 52,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।

वहीं, मुंबई में चांदी 70,000 रुपये प्रति किग्रा पर बनी हुई है, जो एक दिन पहले 68,500 रुपये पर थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।