Gold Prices Today : 3 महीने के निचले स्तर के करीब सोना, शॉर्ट टर्म में आ सकती है और गिरावट

एक्सपर्ट ने कहा, अमेरिका के इक्विटी मार्केट में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिका की 10 साल की यील्ड 10 बीपीएस घटकर 2.88 फीसदी रह गई, जिससे सोने की कीमतों को थोड़ा सपोर्ट मिला है

अपडेटेड May 19, 2022 पर 10:22 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 0.13 फीसदी की कमजोरी के साथ 50,158 रुपये प्रति 10 ग्राम बना हुआ है, वहीं सिल्वर फ्यूचर्स 60,697 रुपये प्रति किग्रा के स्तर पर है

Gold rates today : वैश्विक संकेतों की तर्ज पर गुरुवार को भारतीय बाजारों में सोने और चांदी में गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 0.13 फीसदी की कमजोरी के साथ 50,158 रुपये प्रति 10 ग्राम बना हुआ है, वहीं सिल्वर फ्यूचर्स 60,697 रुपये प्रति किग्रा के स्तर पर है। सोना पिछले कई दिनों से तीन महीने के निचले स्तर के आसपास बना हुआ है।

मार्च से सोने में जारी गिरावट

मार्च की शुरुआत में 56,000 रुपये के स्तर के नजदीक पहुंचने के बाद फेड की सख्त पॉलिसी के चलते सोने पर दबाव बना हुआ है। अमेरिका में ऊंची शॉर्ट टर्म इंटरेस्ट रेट्स और बॉन्ड यील्ड्स से बुलियन की होल्डिंग की अपॉर्च्युनिटी कॉस्ट बढ़ गई है। वहीं डॉलर में मजबूती से दूसरी करेंसी वाले बायर्स के लिए सोना कम आकर्षक रह गया है।


China-Pakistan News : चीन ने बढ़ाई पाकिस्तान की मुसीबत, नागरिकों की सुरक्षा के नाम पर मांगी सैन्य चौकियां

शेयर बाजार में गिरावट से मिला थोड़ा सपोर्ट

एक्सिस सिक्योरिटीज के हेड-कमोडिटीज प्रीतम पटनायक ने कहा, “कल अमेरिका के इक्विटी मार्केट में भारी गिरावट दर्ज की गई है। एसएंडपी में 4 फीसदी की कमजोरी रही, जो जून 2020 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है। अमेरिका की 10 साल की यील्ड 10 बीपीएस घटकर 2.88 फीसदी रह गई, जिससे सोने की कीमतों को थोड़ा सपोर्ट मिला है।”

जब Nano से ताज होटल पहुंचे रतन टाटा, सोशल मीडिया पर लोगों ने बताया 'लीजेंड'

लेकिन सभी एसेट्स में दिख सकती है बिकवाली

उन्होंने कहा, “आदर्श रूप में, सोने में तेजी के लिए अनुकूल हालात हैं, लेकिन मजबूत डॉलर और उससे भी ज्यादा अहम फेड की सख्ती ने न सिर्फ रैली को सीमित कर दिया, बल्कि रोक भी दिया है। सोना सेफ हैवन डिमांड और महंगाई पर काबू के लिए फेड के आक्रामक रुख के बीच फंस गया है। स्पष्ट रूप से शॉर्ट टर्म के लिए नकारात्मक संकेत हैं। ऐसे में ग्लोबल मार्केट्स में सभी एसेट्स में बिकवाली देखने को मिल सकती है।”

ग्लोबल मार्केट्स में, सोना 1,816.39 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर है। हाजिर चांदी मामूली 0.1 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 21.41 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।