जब Nano से ताज होटल पहुंचे रतन टाटा, सोशल मीडिया पर लोगों ने बताया 'लीजेंड'

रतन टाटा (Ratan Tata) के डिप्टी जनरल मैनेजर शांतनु नायडु ( Shantanu Naidu) इस Nano को ड्राइव कर रहे थे और वह ही टाटा को वैन्यू तक लेकर पहुंचे

अपडेटेड May 18, 2022 पर 10:51 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Nano से ताज होटल पहुंचे रतन टाटा

रतन टाटा (Ratan Tata) बुधवार को Tata Nano में मुंबई के ताज होटल (Hotel Taj) पहुंचे। इसके बाद एक बार फिर उनकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा होने लगीं। इसका एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखे जा सकता है कि टाटा बिना बॉडी गार्ड ही नैनो से ताज पहुंचे थे।

उनके डिप्टी जनरल मैनेजर शांतनु नायडु ( Shantanu Naidu) इस नैनो को ड्राइव कर रहे थे और वह ही टाटा को वैन्यू तक लेकर पहुंचे।

उद्योगपति रतन टाटा की सादगी ने सोशल मीडिया यूजर्स को काफी प्रभावित किया है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "हमें इनसे बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।" जबकि कई और ने कॉमेंट किया, "लीजेंड!"


पॉकेट-फ्रेंडली टाटा नैनो को 2008 में लॉन्च किया गया था। रतन टाटा ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर भी शेयर की थी।

How to Decide Train Name: राजधानी से लेकर शताब्दी तक, जानें कैसे रखे गए इन ट्रेनों के नाम

टाटा नैनो के प्रोडक्शन की पीछे की प्रेरणा के बारे में बताते हुए, टाटा संस के मानद चेयरमैन ने कहा कि वह भारतीय परिवारों के लिए सड़क यात्रा को सुरक्षित बनाना चाहते हैं।

लॉन्च के समय टाटा नैनो देश की सबसे सस्ती कार के रूप में आंकी गई। हालांकि, अगले 10 सालों में Nano की बिक्री काफी हद तक गिर गई थी। इसके पीछे इसकी मार्केटिंग विफलता, सुरक्षा चिंताओं और सस्ती कारों की मांग में गिरावट जैसे अहम कारण थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।