China-Pakistan News : चीन ने बढ़ाई पाकिस्तान की मुसीबत, नागरिकों की सुरक्षा के नाम पर मांगी सैन्य चौकियां

पाकिस्तान में चीनी नागरिकों और बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव (Belt and Road Initiative) यानी BRI के चाइना-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) पर आतंकी हमलों के चलते चीन की मुश्किलें बढ़ गई हैं

अपडेटेड May 19, 2022 पर 9:32 AM
चीन अपने नागरिकों और CPEC प्रोजेक्ट्स के लिए लंबे समय से पाकिस्तान से सुरक्षा की मांग कर रहा है

China-Pakistan News : चीन ने पाकिस्तान में अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए उससे सैन्य चौकियों की मांग की है। हाल में पाकिस्तान में चीनी नागरिकों और बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव (Belt and Road Initiative) यानी BRI के चाइना-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) पर आतंकी हमलों के बीच चीन ने यह कदम उठाया है।

सीएनएन-न्यूज18 ने इस्लामाबाद में डिप्लोमैटिक सूत्रों के हवाले से बताया, चीन अपने नागरिकों और CPEC प्रोजेक्ट्स के लिए लंबे समय से पाकिस्तान से सुरक्षा की मांग कर रहा है।

उसने अब कोल्ड वार और आतंकवाद के खिलाफ युद्ध के दौरान अमेरिका के प्रभाव में रहीं या इस्तेमाल की गईं सैन्य चौकियों की मांग की है।


आत्मघाती हमले में मारे गए थे 3 चीनी टीचर

26 अप्रैल को एक बुर्का पहने बलोच महिला आत्मघाती हमलावर ने पाकिस्तान के कंफ्यूसियस इंस्टीट्यूट के पास खुद को बम से उड़ा दिया था, जिसमें हेड ऑफ द डिपार्टमेंट के साथ ही चीन के तीन शिक्षक मारे गए थे। साथ ही उनका एक स्थानीय ड्राइवर भी शामिल था।

Axis Mutual Fund ने चीफ डीलर विरेश जोशी को किया बर्खास्त, अनियमितताओं पर की कार्रवाई

इंस्टीट्यूट के पाकिस्तानी डायरेक्टर डॉ. नादिर उद्दीन ने कहा कि मारे गए टीचर्स के शवों के साथ बाकी 12 टीचर चीन चले गए हैं। प्रतिबंधित बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) लिंक्ड मजीद ब्रिगेड ने टीचर्स पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

निर्माणाधीन हैं CPEC प्रोजेक्ट्स

सीपीईसी में शामिल कई अहम प्रोजेक्ट्स अभी निर्माणाधीन हैं। सूत्रों ने यह भी कहा कि बीजिंग की तरफ से इस्लामाबाद के सामने कठिन शर्तें रखी गई हैं और सैन्य चौकियों के लिए दबाव बनाने के लिए कर्ज के नवीनीकरण की मांग की जा रही है।

पाकिस्तान फिलहाल नकदी के संकट से जूझ रहा है और उसे सऊदी अरब, यूएई, चीन और मलेशिया जैसे मित्र देशों से कोई वित्तीय समर्थन नहीं मिल रहा है। यहां तक कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का पाकिस्तान के लिए कर्ज प्रोग्राम ‘गंभीर स्थिति’ में पहुंच गया है और आईएमएफ से अगले चरण की बातचीत हाल में दोहा, कतर में पूरी हुई है।

जब Nano से ताज होटल पहुंचे रतन टाटा, सोशल मीडिया पर लोगों ने बताया 'लीजेंड'

पावर प्लांट बंद कर सकती हैं चीनी कंपनियां

300 अरब रुपये से ज्यादा के बकाये के साथ, पाकिस्तान में काम कर रहीं चीन की दो दर्जन से ज्यादा कंपनियों ने कहा कि अग्रिम भुगतान नहीं होने की स्थिति में वे इस महीने अपने पावर प्लांट्स बंद करने पर मजबूर हो जाएंगी।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।