Gold Prices Today: गोल्ड प्राइस लंबे समय बाद 50,000 रुपए के नीचे, अगस्त 2021 के बाद छुआ सबसे निचला स्तर

Gold Price Today: आज हाजिर सोना (Spot gold) 1,691.40 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गया, जो अगस्त-2021 के बाद का निचला स्तर है। गोल्ड प्राइस में बड़ी गिरावट आने के बाद ज्वैलरी की खरीदारी बढ़ गई है

अपडेटेड Jul 21, 2022 पर 10:55 PM
आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 50,182 रुपये पर खुला।

Gold Prices Today : अमेरिकी डॉलर में मजबूती के चलते वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतें लगभग एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गई हैं। ज्यादातर केंद्रीय बैंकों के ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावनाओं के चलते बुलियन के प्रति आकर्षण कम हो गया है। आज हाजिर सोना (Spot gold) 1,691.40 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गया, जो अगस्त-2021 के बाद का निचला स्तर है। गोल्ड प्राइस में बड़ी गिरावट आने के बाद ज्वैलरी की खरीदारी बढ़ गई है। जो लोग सितंबर अक्टूबर में गहने खरीदने का प्लान बना रहे थे वो अभी ही खरीदारी करने लगे हैं। वैसे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में गोल्ड प्राइस की कीमतों में और कमी आ सकती है।

सोने ने तोड़ा 50 हजार का स्तर

भारत में, हाल में इम्पोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी के चलते भारत में पीली धातु में गिरावट कुछ कम रही। एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 0.5 फीसदी गिरकर 49,958 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है, जो फरवरी के बाद का निचला स्तर है। वहीं सिल्वर फ्यूचर्स 0.88 फीसदी कमजोर होकर 55,130 रुपये प्रति किग्राम पर आ गया है। भारत अपनी सोने की जरूरतों का ज्यादातर आयात करता है। घरेलू कीमतें वैश्विक दरों और रुपये-डॉलर में हलचल के साथ ही इम्पोर्ट ड्यूटी और जीएसटी जैसी विभिन्न लेवीज से प्रभावित होती हैं।


China Military Exercise : डोकलाम के पास बसाए गांव, अब पैंगोंग लेक पर युद्धाभ्यास, आखिर क्या चाह रहा है चीन?

इन फैक्टर्स पर है बाजार की नजर

आज कमोडिटी ट्रेडर्स की नजर यूरोपियन सेंट्रल बैंक (ECB) की बैठक के नतीजों पर रहेगी। माना जा रहा है कि ईसीबी 11 साल में पहली बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। अगले सप्ताह, यूएस फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) ब्याज दर के मसले पर फैसला लाने के लिए बैठक करेगा। माना जाता है कि फेड इस बैठक में महंगाई को काबू में करने के लिए ब्याज दरों में 75 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी कर सकता है।

IndusInd Bank Q1: सरपट दौड़ा शेयर, मुनाफे में 60% के उछाल ने भरा जोश

सबसे बड़े गोल्ड बैक्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट में घटी होल्डिंग

सोने की कीमतों में गिरावट के बावजूद, ईटीएफ में निकासी बनी हुई है। दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड बैक्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट (SPDR Gold Trust) की होल्डिंग बुधवार को 0.3 फीसदी घटकर 1,005.87 टन रह गई।

वहीं, हाजिर चांदी (spot silver) 18.66 डॉलर प्रति औंस पर फ्लैट बनी हुई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।