Gold Prices : 56,000 रुपये तक जाएगा सोना, जानें किन वजहों से एक्सपर्ट्स ने दी खरीदारी की सलाह
घरेलू बाजार में, 51,500 रुपये और 50,500 रुपये तक के किसी भी स्तर को 56,000 रुपये के लक्ष्य के लिए पोर्टफोलियो में शामिल करने के लिए इस्तेमाल करना चाहिए
MoneyControl News
अपडेटेड Mar 08, 2022 पर 12:08 PM
MCX पर सुबह 9.35 बजे गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट्स (gold contracts) 0.04 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 53,498 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए
Gold Prices Today : यूएस डॉलर (US dollar) के कई महीनों के निचले स्तर पर पहुंचने के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में 8 मार्च को सोना 2,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर से फिसल गया। वहीं, रूस-यूक्रेन के बीच की बातचीत (Russia-Ukraine talks) बमुश्किल आगे बढ़ने के साथ इनवेस्टर्स के राहत सांस लेने के बाद पैलेडियम (palladium) भी अपने रिकॉर्ड हाई से नीचे आ गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 9.35 बजे गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट्स (gold contracts) 0,04 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 53,498 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गये, वहीं चांदी 0.1 फीसदी मजबूत होकर 70,039 रुपये प्रति किग्रा के स्तर पर पहुंच गई।
क्या हो ट्रेडिंग स्ट्रैटजी
55,000 का स्तर छू सकता है सोना : रवि सिंह
शेयर इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ रिसर्च रवि सिंह ने कहा, यूक्रेन-रूस टेंशन (tensions between Ukraine and Russia) में बढ़ोतरी के बीच सोने में बढ़त बनी हुई है और कमोडिटीज की कीमतें बढ़ने से महंगाई से पैदा मंदी का खतरा पैदा हो गया है। सोने में तेजी जारी रहेगी और यहां से हालात ज्यादा बिगड़े तो निकट भविष्य में यह 55,000 रुपये तक जा सकता है।
गंगानगर कमोडिटी के एवीपी-रिसर्च कमोडिटीज अमित खरे ने कहा, रूस-यूक्रेन क्राइसिस (Russia Ukraine crisis) के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, इसलिए छोटे ट्रेडर्स को कुछ दिन तक ट्रेड से बचना चाहिए। टेक्निकल चार्ट्स के मुताबिक, सोना और चांदी में कुछ प्रॉफिट बुकिंग दिख रही है और अस्थायी रूप से टॉ पर है। आवरली और डेली चार्ट्स पर आरएसआई से भी कुछ ऐसे ही संकेत हैं, इसलिए सिर्फ रिस्की ट्रेडर्स को दिए गए रेजिस्टैंस लेवल्स पर नई शॉर्ट पोजिशन लेने की सलाह है। ट्रेडर्स को अहम टेक्निकल लेवल्स पर नजर रखनी चाहिए।
अप्रैल के लिए गोल्ड का क्लोजिंग प्राइस- 53,517 रुपये, सपोर्ट 1- 53,100 रुपये, सपोर्ट 2- 52,800 रुपये, रेजिस्टैंस 1- 53,800 रुपये, रेजिस्टैंस 2- 54,200 रुपये
मई के लिए चांदी का क्लोजिंग प्राइस- 69,969 रुपये, सपोर्ट 1- 69,400 रुपये, सपोर्ट 2- 68,700 रुपये, रेजिस्टैंस 1- 70,500 रुपये, रेजिस्टैंस 2- 71,100 रुपये
56,000 के लेवल के लिए सोने में कर सकते हैं खरीदारी : विदित गर्ग
माईगोल्डकार्ट के डायरेक्टर विदित गर्ग ने कहा, टेक्निकल्स को देखें तो सोने में तेजी अभी बाकी है और 1950 डॉलर से नीचे या 1,920 डॉलर तक के स्तरों को सोने को पोर्टफोलियो में जोड़ने के लिए इस्तेमाल करना चाहिए। वित्त वर्ष के अंत तक इसे 2,040 डॉलर का स्तर छूना चाहिए। अगर यह 1,900 डॉलर से नीचे बंद होता है तो हमारा व्यू बदल जाएगा।
घरेलू बाजार में, 51,500 रुपये और 50,500 रुपये तक के किसी भी स्तर को 56,000 रुपये के लक्ष्य के लिए पोर्टफोलियो में शामिल करने के लिए इस्तेमाल करना चाहिए। हालांकि 49,500 रुपये से नीचे व्यू बदल जाएगा।
डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल पर इनवेस्टमेंट एक्सपर्ट्स के विचार और निवेश के टिप्स उनके अपने हैं, वेबसाइट या उसके मैनेजमेंट के नहीं। मनीकंट्रोल अपने यूजर्स को निवेश से जुड़े फैसले लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट्स से संपर्क करने की सलाह देते हैं।