UPI : अगर नहीं है स्मार्टफोन? तो आज से आप भी कर सकेंगे UPI पेमेंट

रिजर्व बैंक (RBI) आज फीचर फोन के लिए यूपीआई आधारित पेमेंट प्रोडक्ट लॉन्च करेगा

अपडेटेड Mar 08, 2022 पर 11:15 AM
भारत में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वालों की संख्या करीब 118 करोड़ है, इसमें 74 करोड़ स्मार्टफोन हैं जबकि शेष फीचर फोन हैं

UPI payments : करोड़ों फीचर फोन यूजर्स (feature phone users) जल्द ही डिजिटल पेमेंट करने में सक्षम हो जाएंगे, क्योंकि रिजर्व बैंक (RBI) आज ऐसे हैंडसेट के लिए यूपीआई आधारित पेमेंट प्रोडक्ट (UPI-based payment product) लॉन्च करेगा।

केंद्रीय बैंक ने अपने आधिकारिक हैंडिल से ट्वीट किया, “आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास द्वारा 8 मार्च, 2022 को दोपहर 12 बजे फीचर फोन के लिए UPI – डिजिटल पेमेंट के लिए 24*7 हेल्पलाइन- DigiSaathi का लॉन्च को देखिए।”

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) स्मार्टफोन के जरिए पेमेंट के एक लोकप्रिय माध्यम के रूप में सामने आया है। दिसंबर में, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने फीचर फोन (feature phones) के एक डिजिटल पेमेंट सिस्टम लॉन्च करने का ऐलान किया था।


कौन से होते हैं फीचर फोन?

फीचर फोन स्मार्टफोन नहीं होते हैं और इनमें कॉल करने और मेसेज भेजने जैसी सामान्य सुविधाएं ही मिलती हैं।

Aadhaar Card: आधार कार्ड में बदलना है मोबाइल नंबर, घर बैठे ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन

वित्तीय सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए आरबीआई (RBI) गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने कहा कि फीचर फोन (feature phone) यूजर्स को मुख्य धारा के डिजिटल पेमेंट्स से जोड़ना खासा अहम है।

बढ़ेगा डिजिटल पेमेंट का दायरा

आरबीआई गवर्नर ने कहा था, “डिजिटल पेमेंट का दायरा बढ़ाने के मकसद से फीचर फोन उपयोगकर्ताओं के लिये यूपीआई आधारित भुगतान उत्पाद पेश करने का प्रस्ताव है। इस बारे में जल्दी ही विस्तृत ब्योरा जारी किया जाएगा।”

भारत में 44 करोड़ हैं फीचर फोन यूजर्स

आरबीआई ने कहा कि दूरसंचार नियामक ट्राई के अक्टूबर के आंकड़ों के अनुसार, भारत में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वालों की संख्या करीब 118 करोड़ है। इसमें 74 करोड़ स्मार्टफोन हैं जबकि शेष फीचर फोन हैं। फीचर फोन उपयोगकर्ताओं के पास डिजिटल भुगतान उत्पादों तक सीमित पहुंच हैं। हालांकि, फीचर फोन में एनयूयूपी (नेशनल यूनिफाइड यूएसएसडी प्लेटफार्म) है। यह मूल पेमेंट सेवा प्राप्त करने का विकल्प है। इसके लिए एक शॉर्टकोड *99# इस्तेमाल किया जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।