Aadhaar Card: आधार कार्ड में बदलना है मोबाइल नंबर, घर बैठे ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन

Aadhaar Card: यहां आपको बता रहे हैं कि कैसे आप अपने आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करा सकते हैं।

अपडेटेड Mar 07, 2022 पर 6:30 PM
Story continues below Advertisement
Aadhaar Card: आधार कार्ड में बदलना है मोबाइल नंबर, घर बैठे ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन

Aadhaar Card: आधार कार्ड भारत के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स में से एक है। यह देश के नागरिकों के पहचान पत्र और पते के प्रूफ का काम करता है। आधार में 12 अंकों की एक व्यक्तिगत संख्या है, जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (Unique Identification Authority of India -UIDAI) द्वारा जारी किया जाता है। इस आधार कार्ड में व्यक्ति का नाम, उसकी जन्मतिथि, बायोमेट्रिक डेटा, फोटो ग्राफ, पता आदि जैसी तमाम जानकारी होती है। यह आधार कार्ड जीवन भर के लिए वैलिड रहता है। अगर कोई भी बदलाव आपको अपने पते या मोबाइल नंबर मे बदलवा करना होता है तो इसमें भी अपडेट कराना जरूरी हो जाता है। यहां आपको बता रहे हैं कि कैसे आप अपने आधार में मोबाइल नंबर अपडेट करा सकते हैं।

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर ऐसे करें अपडेट

-सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं। इसके बाद जो नंबर आप जोड़ना चाहते हैं वह नंबर दर्ज करें। इसके बाद कैप्चा भरना होगा। फिर Send OTP पर क्लिक करना होगा और अपने फोन नंबर पर भेजे गए OTP को दर्ज करना होगा। फिर सब्मिट पर क्लिक करना होगा।


- इसके बाद स्क्रॉल करके नीचे जाएंगे तो आपको ऑनलाइन आधार सर्विस (Online Aadhaar Services) दिखाई देगा। यहां दी गई लिस्ट में नाम, पता, लिंग, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और अन्य तमाम चीजें दिखाई देंगी। आधार में फोन नंबर अपडेट करने के लिए मोबाइल नंबर को सेलेक्ट करें।

- What do you want to update ऑप्शन को सेलेक्ट करना जरूरी होगा। फिर एक नया पेज खुलेगा और आपको कैप्चा दर्ज करना होगा। मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। OTP का वेरिफिकेशन करना होगा। फिर Save and Proceed पर क्लिक करना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।