Gold Prices Today : बड़ी साप्ताहिक गिरावट की ओर बढ़ रहा सोना, जानिए कहां पहुंच गए भाव

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट्स (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, कोमेक्स पर स्पॉट गोल्ड में 1,820 डॉलर पर सपोर्ट और 1,870 डॉलर पर रेजिस्टैंस के साथ एक दायरे में कारोबार की उम्मीद है। एमसीएक्स गोल्ड अगस्त फ्यूचर्स को 50,600 पर सपोर्ट और 51,300 रुपये पर रेजिस्टैंस है

अपडेटेड Jun 17, 2022 पर 10:45 AM
एमसीएक्स (MCX) पर सुबह 9.29 बजे गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट्स में 0.16 फीसदी कमजोरी के साथ 50,904 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार हो रहा था

Gold Prices Today : ग्लोबल संकेतों की तर्ज पर शुक्रवार को सोना एक महीने में अपनी सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट की ओर बढ़ रहा है। हाजिर सोना (Spot gold) 0.6 फीसदी कमजोर होकर 1,845.89 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है। वहीं यूएस गोल्ड फ्यूचर्स (US gold futures) 1,849 डॉलर फ्लैट है। गुरुवार की तगड़ी गिरावट के बाद यूएस 10 ईयर ट्रेजरी यील्ड में मजबूती से सोने की मांग पर दबाव बना हुआ है।

एमसीएक्स (MCX) पर सुबह 9.29 बजे गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट्स में 0.16 फीसदी कमजोरी के साथ 50,904 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार हो रहा था। वहीं सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट्स में 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 61,390 रुपये प्रति किग्रा पर कारोबार हो रहा था।

क्या हो ट्रेडिंग स्ट्रैटजी


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट्स (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, हमें कोमेक्स पर स्पॉट गोल्ड में 1,820 डॉलर पर सपोर्ट और 1,870 डॉलर पर रेजिस्टैंस के साथ एक दायरे में कारोबार की उम्मीद है। एमसीएक्स गोल्ड अगस्त फ्यूचर्स को 50,600 पर सपोर्ट और 51,300 रुपये पर रेजिस्टैंस है।

Zomato ने Blinkit के अधिग्रहण पर बुलाई बोर्ड मीटिंग एक हफ्ते टाली, क्या बड़े इनवेस्टर्स के रूठने का है डर?

मेहता इक्विटीज के वीपी (कमोडिटीज) राहुल कलंत्री ने कहा, एक दिन पहले की ट्रेड के दौरान सोना और चांदी में भारी उतार-चढ़ाव दिखा। सुबह के सेशन में कमजोरी के बाद शाम को डॉलर और बॉन्ड यील्ड्स में कमजोरी के बीच सेंटीमेंट में सुधार देखने को मिला। यूएस फेड के ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद गोल्ड और सिल्वर मार्केट मजबूत स्थिति में है।

रुपये में बात करें तो सोने को 50,770-50,510 रुपये पर सपोर्ट, जबकि 51,240-52,450 रुपये पर रेजिस्टैंस बना हुआ है। वहीं चांदी को 61,050-60,850 पर सपोर्ट, जबकि 61,980-62,410 रुपये पर रेजिस्टैंस है।

LIC ने Dr Reddys में हिस्सेदारी बढ़ाकर 5.65% की, जानिए कितनी कीमत पर खरीदे शेयर

सोने में बढ़ी सेफ हैवन अपील

ShareIndia के वाइस प्रेसिडेंड और हेड (रिसर्च) रवि सिंह ने कहा, फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ोतरी से इकोनॉमी के मंदी जाने का डर बढ़ गया है और इसलिए सेफ हैवन आकर्षण बढ़ गया है। इक्विटी मार्केट में भारी गिरावट की वजह मार्जिन कॉल हैं और इनवेस्टर्स गोल्ड पर मिले प्रॉफिट को निकाल रहे हैं।

51,500 के टारगेट के लिए 51,200 रुपये के ऊपर खरीदारी का जोन है। वहीं 50,500 के टारगेट के लिए 50,800 रुपये से नीचे सेल जोन है।

डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।