LIC ने Dr Reddys में हिस्सेदारी बढ़ाकर 5.65% की, जानिए कितनी कीमत पर खरीदे शेयर

डॉ. रेड्डीज में एलआईसी की शेयरहोल्डिंग कंपनी की पेडअप कैपिटल की 3.644 फीसदी से बढ़कर 5.646 फीसदी हो गई है। LIC ने 3 सितंबर, 2021 से 15 जून, 2022 के बीच डॉ. रेड्डीज के 2.002 फीसदी शेयर खरीदे हैं

अपडेटेड Jun 17, 2022 पर 10:04 AM
Story continues below Advertisement
LIC ने एक बयान में यह भी कहा कि यह अधिग्रहण संबंधित पार्टी ट्रांजेक्शन के भीतर नहीं आएगा और प्रमोटर / प्रमोटर ग्रुप/ ग्रुप कंपनियों का इस एंटिटी में कोई हित नहीं है

LIC Stake : भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corp of India) यानी LIC की 15 जून तक फार्मास्युटिकल कंपनी डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज (Dr Reddy's Laboratories) में हिस्स्सेदारी बढ़कर 5.65 फीसदी हो गई। गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंज में दी गई फाइलिंग के मुताबिक, डॉ. रेड्डीज में एलआईसी की शेयरहोल्डिंग कंपनी की पेडअप कैपिटल की 3.644 फीसदी से बढ़कर 5.646 फीसदी हो गई है।

किस कीमत पर खरीदे शेयर

LIC ने शेयर खरीदने पर आई कॉस्ट का विवरण देते हुए कहा कि 3 सितंबर, 2021 से 15 जून, 2022 के बीच 4,670.46 रुपये प्रति शेयर की औसत दर पर डॉ. रेड्डीज के 2.002 फीसदी शेयर खरीदे हैं।


कंपनी ने एक बयान में यह भी कहा कि यह अधिग्रहण संबंधित पार्टी ट्रांजेक्शन के भीतर नहीं आएगा और प्रमोटर / प्रमोटर ग्रुप/ ग्रुप कंपनियों का इस एंटिटी में कोई हित नहीं है।

2022 में इन 6 स्मॉलकैप शेयरों ने 100% से ज्यादा रिटर्न दिया, क्या आपने इनमें से कोई खरीदा?

हीरो मोटोकॉर्प में खरीदे इतने शेयर

LIC ने हाल के कुछ महीनों में बाजार से शेयर खरीदकर हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL), हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) और गैर-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी कैप्री ग्लोबल कैपिटल (Capri Global Capital) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।

LIC ने हाल में बताया था कि हीरो मोटोकॉर्प में उसकी हिस्सेदारी अब 1,83,10,233 शेयर से बढ़कर 2,24,91,571 शेयर या 9.163 फीसदी से बढ़कर 11.256 फीसदी हो गई है। कंपनी ने एक अन्य रेगुलेटरी फाइलिंग्स में बताया कि उसने हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में यह खरीदारी 4 जनवरी 2021 से 13 जून 2022 के बीच में की है और इस दौरान एक शेयर की औसत कीमत 3,050.14 रुपये पड़ी है।

Google Pay से एक दिन में कितने रुपये कर सकते हैं ट्रांसफर? जानिए लिमिट खत्म होने के बाद कैसे भेजें पैसे

एचयूएल में भी बढ़ाई हिस्सेदारी

इसके अलावा, LIC ने एफएमसीजी सेक्टर की कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) में अपनी हिस्सेदारी 11,73,80,500 शेयर से बढ़ाकर 11,76,90,500 शेयर कर दी है, जो कंपनी की कुल पेड-अप कैपिटल का 5.08 फीसदी है। LIC ने 2206.93 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर HUL में हिस्सेदारी 4.995 फीसदी से बढ़ाकर 5.008 फीसदी की है।

इसके अलावा, LIC ने कैपरी ग्लोबल कैपिटल में अपनी हिस्सेदारी 88,58,348 इक्विटी शेयर से बढ़ाकर 1,24,00,000 इक्विटी शेयर या 5.043 फीसदी से बढ़ाकर 7.059 फीसदी कर ली है। LIC ने 21 फरवरी से 10 जून के बीच 624.61 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।