भारतीय शेयर बाजार में इस साल अब तक काफी उतार-चढ़ाव आया है। निफ्टी इस साल अब तक 11.49 फीसदी और सेंसेक्स 11.6 फीसदी गिर चुका है। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स में साल की शुरुआत से अब तक करीब 17 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि इस बीच स्मॉलकैप इंडेक्स में 6 शेयर भी शामिल रहे, जिन्होंने इस ट्रेंड से उलट अपने निवेशकों को इस साल बंपर मुनाफा दिया है। इन सभी 6 शेयरों ने पिछले साढ़े 5 महीनों में अपने निवेशकों को 100 फीसदी से अधिक का यानी मल्टीबैगर रिटर्न (Multibagger Return) दिया है। विदेशी निवेशकों (FII) ने भी मार्च तिमाही के दौरान इन 6 शेयरों में से 5 में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई थी। आइए इन जानते हैं इन सभी 6 स्टॉक्स के बारे में
Chennai Petroleum Corporation Ltd
चेन्नई पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयरों में इस साल अब तक 235 फीसदी की तेजी आई है। कंपनी के शेयर बुधवार 15 जून को 344 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए, जो 31 दिसंबर 2021 को 103 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। फिलहाल यह अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर 418 रुपये से करीब 18 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा था। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 5,119 करोड़ रुपये है।
मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड में इस साल अब तक 138 फीसदी की उछाल आ चुकी है। कंपनी के शेयरों की कीमत 31 दिसबंर 2021 को 43 रुपये थी जो अब बढ़कर 103 रुपये पहुंच गई है। फिलहाल यह स्टॉक अपने 52 सप्ताह के सबसे उच्चतम स्तर 128 रुपये से करीब 19 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 18,034 करोड़ रुपये है।
BLS International Services Ltd
BLS इंटरनेशनल सर्विसेज लिमिटेड के शेयरों की कीमत इस साल अब तक 122 फीसदी बढ़ चुकी है। कंपनी के शेयर बुधवार 15 जून को 211 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए, जो 31 दिसंबर 2021 को 95 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। फिलहाल यह स्टॉक अपने 52 सप्ताह के सबसे उच्चतम स्तर 229 रुपये से करीब 8 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 4,329 करोड़ रुपये है।
वाडीलाल इंडस्ट्रीज लिमिटेड में इस साल अब तक 115 फीसदी की तेजी आ चुकी है। कंपनी के शेयरों की कीमत 31 दिसबंर 2021 को 910 रुपये थी जो अब बढ़कर 1,952 रुपये पहुंच गई है। फिलहाल यह स्टॉक अपने 52 सप्ताह के सबसे उच्चतम स्तर 2,139 रुपये से करीब 9 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1,403 करोड़ रुपये है।
BLS इंटरनेशनल सर्विसेज लिमिटेड के शेयरों की कीमत इस साल अब तक 106 फीसदी बढ़ चुकी है। कंपनी के शेयर बुधवार 15 जून को 806 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए, जो 31 दिसंबर 2021 को 391 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। फिलहाल यह स्टॉक अपने 52 सप्ताह के सबसे उच्चतम स्तर 905 रुपये से करीब 11 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 14,780 करोड़ रुपये है।
मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड में इस साल अब तक 105 फीसदी की उछाल आ चुकी है। कंपनी के शेयरों की कीमत 31 दिसबंर 2021 को 126 रुपये थी जो अब बढ़कर 258 रुपये पहुंच गई है। फिलहाल यह स्टॉक अपने 52 सप्ताह के सबसे उच्चतम स्तर 263 रुपये से करीब 2 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3,104 करोड़ रुपये है।