Gold Prices Today : सोना 3 महीने के निचले स्तरों के करीब, जानिए कब तक जारी रहेगी कमजोरी

पीली धातु पर फेड की मॉनेटरी सख्ती के अनुमान और ईटीएफ इनवेस्टर्स द्वारा लगातार बिकवाली से दबाव बना हुआ है

अपडेटेड May 16, 2022 पर 12:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 3 महीने के निचले स्तर से मामूली ऊपर 49,954 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, जबकि सिल्वर फ्यूचर्स 0.4 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 59,565 रुपये प्रति किग्रा पर ट्रेड कर रहा है

Gold Prices Today : वैश्विक स्तर पर स्थिर कीमतों के बावजूद भारत में सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 3 महीने के निचले स्तर से मामूली ऊपर 49,954 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, जबकि सिल्वर फ्यूचर्स 0.4 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 59,565 रुपये प्रति किग्रा पर ट्रेड कर रहा है।

ग्लोबल मार्केट में पिछले सेशन में सोना तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद फ्लैट रहा। हाजिर सोना (Spot gold) 0.1 फीसदी बढ़कर 1,812.15 डॉलर प्रति औंस पर है। हाजिर चांदी (Spot silver) 0.1 फीसदी कमजोर होकर 21.06 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है।

बाजार दिग्गजों को इन 10 स्टॉक्स पर है जबरदस्त भरोसा, 3-4 हफ्तों में ही बदल सकते हैं आपकी किस्मत


कब तक बना रहेगा दबाव

कोटक सिक्योरिटीज के वीपी-हेड कमोडिटी रिसर्च रविंद्र राव ने कहा, “कोमेक्स गोल्ड पिछले हफ्ते 3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद 1,810 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है। पीली धातु पर फेड की मॉनेटरी सख्ती के अनुमान और ईटीएफ इनवेस्टर्स द्वारा लगातार बिकवाली से दबाव बना हुआ है। सोना 1,800 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है, लेकिन दूसरी कमोडिटीज में भारी मजबूती या यूएस डॉलर इंडेक्स (US dollar index) में तेज गिरावट आने तक इसमें दबाव बना रह सकता है।”

महंगाई और ब्याज दरों में बढ़ोतरी का डर दिखाएगा असर, बाजार में और गिरावट मुमकिन: एक्सपर्ट्स

1848 डॉलर से नीचे सोने में रहेगी कमजोरी

घरेलू ब्रोकरेज जिओजित का अनुमान है कि पीली धातु 1848 डॉलर से नीचे रहने तक कमजोरी बनी रह सकती है। 1,890 डॉलर से ऊपर इसमें सुधार के संकेत मिल सकते हैं।

चांदी के 23 डॉलर से नीचे रहने पर इसमें मंदी बनी रह सकती है और 23.50 डॉलर प्रति औंस से ऊपर लगातार ट्रेड होने की स्थिति में आगे मजबूती दिखने का अनुमान है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।