महंगाई और ब्याज दरों में बढ़ोतरी का डर दिखाएगा असर, बाजार में और गिरावट मुमकिन: एक्सपर्ट्स

Equity 99 के राहुल शर्मा का कहना है कि हमारा यह विश्वास अभी भी कायम है कि बढ़ती महंगाई और ब्याज दरों के बढ़ने की संभावना के बीच बाजार में अभी और गिरावट देखने को मिलेगी

अपडेटेड May 16, 2022 पर 11:58 AM
Kotak Securities के अमोल अठावले का कहना है कि ट्रेडर्स के लिए 15900 का स्तर अहम रजिस्टेंस का काम करेगा

पिछले हफ्ते बाजार लगातार दूसरे हफ्ते 4 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था और लगातार 5वें हफ्ते साप्ताहिक गिरावट का दौर जारी रहा था। 13 मई को खत्म हुए पिछले हफ्ते में बढ़ती महंगाई और इसके कारण दुनिया भर में केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी का डर बाजार पर हावी दिखा था।

आइए देखते हैं बाजार की दशा और दिशा पर बाजार जानकारों की क्या है राय

इंडिपेंडेंट टेक्निकल एनालिस्ट मनीष शाह का कहना है कि निफ्टी में अगले कुछ दिनों के दौरान गिरावट जारी रह सकती है और यह हमें 15,720-15,700 की तरफ जाता दिख सकता है। हालांकि इस लेवल से एक बार फिर निफ्टी ऊपर की तरफ घूम सकता है। हमें इस बात के कुछ साफ संकेत मिल रहे है कि बाजार में कुछ खरीदारी शुरु हो चुकी है। लेकिन हम इसकी पक्के तौर पर पुष्टि होने का इंतजार करेंगे। निफ्टी इस समय अपने 15,700-15,600 के मजबूत सपोर्ट के आसपास नजर आ रहा है। यह बाजार के लिए एक बड़ा मनौवैज्ञानिक लेवल है। अगर निफ्टी नीचे की तरफ यह लेवल तोड़ देता है तो फिर बाजार का सेंटिमेंट पूरी तरफ से बदल जाएगा और निफ्टी हमें 26 हफ्ते के निचले स्तर तक जाता नजर आ सकता है।


बाजार दिग्गजों को इन 10 स्टॉक्स पर है जबरदस्त भरोसा, 3-4 हफ्तों में ही बदल सकते हैं आपकी किस्मत

उन्होंने आगे कहा कि मार्च 2022 का निचला स्तर फेल्ड ब्रेकआउट था और इस बार भी यह फेल्ड ब्रेकआउट साबित हो सकता है। निफ्टी में हमें लगातार गिरावट देखने को मिली है और ये लगातार 9 दिन लाल निशान में बंद हुआ है। ऐसा अभी तक कभी देखने को नहीं मिला है। मध्यमान (mean) से इस तरह का विचलन (डेविएशन) बहुत कम देखने को मिलता है। देर सबेर एक बार निफ्टी फिर अपने मीन की तरफ आता दिखेगा। हमें बॉटम बनने की पुष्टि के लिए एक मजबूत ग्रीन कैंडल बनने का इंतजार है लेकिन अभी तक बाजार की लगाम बीयर्स के हाथ में ही है। ट्रेडरों को आने वाले दिनों में बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के लिए कमर कस लेना चाहिए।

एंजल वन के समीत चव्हाण का कहना है कि अब हाल का 15,671 का निचला स्तर बहुत दूर नजर नहीं आ रहा है। अगर निफ्टी नीचे की तरफ इसको तोड़ देता है तो मार्केट में पेनिक की स्थिति पैदा हो जाएगी। यह लेवल टूटने के बाद निफ्टी हमें 15,350 - 15,200 की तरफ जाता दिखेगा। वहीं 16,000 - 16,200 पर निफ्टी के लिए बड़ी बाधा नजर आ रही है। अगर निफ्टी इस लेवल को पार कर लेता है तब ही इसको कुछ राहत मिलती नजर आएगी। जब तक ऐसा नहीं होता तब तक बाजार में बहुत एग्रेसिव होकर ट्रेडिंग ना करें।

वहीं निवेशकों को सलाह होगी कि वह लंबे नजरिए के साथ पैसे लगाएं और इस गिरावट में सस्ते में मिल रहे क्वालिटी शेयरों में थोड़ी-थोड़ी खरीदारी शुरु करें। इस समय बाजार की दिशा पूरी तरह ग्लोबल फैक्टर पर निर्भर नजर आ रही है ऐसे में बाजार भागीदारों को सलाह होगी कि वे ग्लोबल बाजार पर नजदीकी से नजर रखें।

Kotak Securities के अमोल अठावले का कहना है कि ट्रेडर्स के लिए 15900 का स्तर अहम रजिस्टेंस का काम करेगा। अगर निफ्टी इसके नीचे फिसलता है तो वह 15650 तक जाता नजर आ सकता है। वहीं निफ्टी 15900 का स्तर पार कर लेता है तो यहां से हमें ट्रेंड में बदलाव होता नजर आ सकता है और निफ्टी में हमें 16,100-16,300 का स्तर देखने को मिल सकता है।

Samco Securities के यशा शाह का कहना है कि नतीजों का मौसम अपने शिखर पर पहुंच गया है। दलाल स्ट्रीट इस समय ग्लोबल संकेतों पर प्रतिक्रिया दे रहा है। अगले हफ्ते भारत में दो महंगाई के आंकड़े आएंगे और एलआईसी का आईपीओ बाजार में लिस्ट होगा। इनके अलावा बाजार में कोई और बड़ा इवेंट नहीं होने वाला है। ऐसे में किसी पॉजिटिव ट्रिगर के अभाव में बाजार में दबाव रहने की उम्मीद कायम है और हर उछाल पर हमें बिकवाली होती नजर आ सकती है। निवेशकों को सलाह होगी कि वे उठापटक भरे इस माहौल में बॉटम फिशिंग की कोशिश ना करके तूफान के ठंडे पड़ने का इंतजार करें और साइडलाइन बने रहें।

Equity 99 के राहुल शर्मा का कहना है कि हमारा यह विश्वास अभी भी कायम है कि बढ़ती महंगाई और ब्याज दरों के बढ़ने की संभावना के बीच बाजार में अभी और गिरावट देखने को मिलेगी। ऐसे में निवेशकों को सलाह होगी कि वह क्वालिटी शेयरों में बने रहें और किसी बड़ी गिरावट की स्थिति में एसआईपी के जरिए अपनी पोजिशन बढ़ाते रहें। वहीं ट्रेडरों को सलाह होगी कि वह टारगेट और स्टॉपलॉस के नियम का कड़ाई से पालन करें।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।