Gold Prices Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी रहेगा उठा-पटक, मुनाफे के लिए ऐसे बनाएं निवेश स्ट्रैटजी

Gold Price Today: शुक्रवार को सोना और चांदी वैश्विक बाजारों में पॉजिटिव रुझानों के साथ बंद हुआ था। गोल्ड के भाव में आज नरमी दिख रही है। आज सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव को लेकर एक्सपर्ट्स का क्या रुझान है, इसे लेकर नीचे जानकारी दी जा रही है।

अपडेटेड Dec 19, 2022 पर 1:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
केंद्रीय बैंकों के सख्त रुख के चलते दुनिया भर के बाजारों में बिकवाली का रुझान दिख रहा है तो ऐसे में Gold में सुरक्षित निवेश के तौर पर आवक बढ़ सकती है। इससे पहले रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई और वैश्विक मार्केट में गिरावट के दौरान ऐसा ही रुझान दिखा था।

Gold Price Today: गोल्ड के भाव में आज सोमवार को नरमी दिख रही है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व अगले साल ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है जिसके चलते हाजिर गोल्ड 0.1 फीसदी टूटकर 1791.25 डॉलर (1.48 लाख रुपये) प्रति औंस (1 किग्रा= 35.27 औंस) के भाव पर आ गया। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स भी मामूली बदलाव के साथ 1800.70 डॉलर (1.49 लाख रुपये) पर है। भारत की बात करें तो यह गोल्ड कांट्रैक्ट आज सुबह 0.27 फीसदी की मजबूती के साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर प्रति दस ग्राम 54447 रुपये के भाव पर था। चांदी भी 0.37 फीसदी की तेजी के साथ 67900 रुपये प्रति किग्रा के भाव पर रही। सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव को लेकर एक्सपर्ट्स का क्या रुझान है, इसे लेकर नीचे जानकारी दी जा रही है।

Rahul Kalantri, VP Commodities, Mehta Equities

गुरुवार को तेज गिरावट के बाद शुक्रवार को सोना और चांदी मजबूती के साथ बंद हुए थे। केंद्रीय बैंकों के सख्त रुख के चलते दुनिया भर के बाजारों में बिकवाली का रुझान दिख रहा है तो ऐसे में गोल्ड में सुरक्षित निवेश के तौर पर आवक बढ़ सकती है। इससे पहले रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई और वैश्विक मार्केट में गिरावट के दौरान ऐसा ही रुझान दिखा था।


आज सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। गोल्ड को 1778-1765 डॉलर के आस-पास सपोर्ट मिल रहा है और 1805-1815 डॉलर के करीब रेजिस्टेंस है। वहीं चांदी का 22.92-22.75 डॉलर पर सपोर्ट लेवल है और 23.48-23.65 डॉलर पर रेजिस्टेंस दिख रहा है। रुपये के टर्म में बात करें तो सोने के लिए 54120-53950 रुपये का लेवल सपोर्ट के तौर पर काम कर रहा है और 54480-54650 रुपये रेजिस्टेंस लेवल है। वहीं चांदी को 67250-66280 रुपये पर सपोर्ट मिल रहा जबकि 68520-68980 रुपये पर रेजिस्टेंस झेलना पड़ रहा है।

Elon Musk की किस्मत तय करेंगे ट्विटर यूजर्स, बड़े पॉलिसी अपडेट के बाद शुरू किया पोल, Facebook-Insta पर बैन, TikTok को राहत

Manoj Kumar Jain, Prithvi Finmart Commodity Research

शुक्रवार को सोना और चांदी वैश्विक बाजारों में पॉजिटिव रुझानों के साथ बंद हुआ था। गोल्ड का फरवरी फ्यूचर्स कांट्रैक्ट 0.85 फीसदी के उछाल के साथ 1803 डॉलर पर रहा और चांदी मार्च फ्यूचर्स 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 23.41 डॉलर प्रति औंस के भाव पर बंद हुई। घरेलू बाजारों में दोनों ही कीमती धातु मिले-जुले संकेतों के साथ बंद हुई।

इस पूरे हफ्ते डॉलर में उतार-चढ़ाव के बीच सोने-चांदी के भाव में भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकती है। गोल्ड 1755 डॉलर का लेवल बनाए रख सकता है और चांदी भी 22.50 के लेवल पर कायम रह सकती है। गोल्ड को 1788-1776 डॉलर के लेवल पर सपोर्ट और 1814-1822 डॉलर के लेवल पर रेजिस्टेंस दिख रहा है। वहीं चांदी को 23.10-22.84 डॉलर के लेवल पर सपोर्ट और 23.70-24.00 डॉलर के लेवल पर रेजिस्टेंस दिख रहा है।

एमसीएक्स पर गोल्ड को 54120-53880 रुपये के लेवल पर सपोर्ट और 54500-54740 रुपये के लेवल पर रेजिस्टेंस झेलना पड़ रहा है। वहीं चांदी के लिए 67200-66660 रुपये पर सपोर्ट लेवल और 68100-68750 रुपये पर रेजिस्टेंस लेवल है। ऐसे में चांदी में 67100 रुपये के आस-पास खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 66600 रुपये के स्टॉप लॉस और 68500 रुपये के टारगेट प्राइस पर खरीदारी करें।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।