Gold Rate Today: सोने की कीमत में गुजरे पूरे सप्ताह उतार-चढ़ाव देखने को मिला। देश में 14 अप्रैल को 24 कैरेट सोने की कीमत 73900 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चली गई। नवरात्रि के बीच सोने की डिमांड में तेजी आई है, जिसका असर कीमत पर दिख रहा है। इसके अलावा मिडिल ईस्ट में बढ़ रहे तनाव के चलते निवेशकों ने सेफ एसेट माने जाने वाले गोल्ड में निवेश बढ़ाया है। दूसरी कीमती धातु चांदी की बात करें तो इसका भाव 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। आइए जानते हैं देश के बड़े शहरों में सोने का रिटेल भाव कितना चल रहा है...
दिल्ली में आज सोने का भाव
14 अप्रैल 2024 तक दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 72,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वर्तमान में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,500 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अहमदाबाद में आज का सोने का भाव
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,550 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 72,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में छुट्टी
14 अप्रैल 2024 को एमसीएक्स यानि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कोई कारोबार नहीं हुआ। एमसीएक्स शनिवार और रविवार को बंद रहता है। 12 अप्रैल को एमसीएक्स के वायदा कारोबार में सोना दिन के कारोबार के दौरान 72,828 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सोने का सबसे ज्यादा कारोबार वाले जून कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,037 रुपये की तेजी के साथ 72,681 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच 12 अप्रैल को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 1,050 रुपये के उछाल के साथ 73,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया था। चांदी की कीमत भी 1,400 रुपये के उछाल के साथ 86,300 रुपये प्रति किलोग्राम की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार, कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,388 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी भी तेजी के साथ 28.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।