Gold prices outlook: इस साल $2700 प्रति औंस तक जा सकती है सोने की कीमत, गोल्डमैन सैक्स ने बढ़ाया अनुमान

Gold prices outlook: सोने की कीमतें शुक्रवार को 2,400 डॉलर प्रति औंस से ऊपर बढ़कर अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। 2022 के मध्य के बाद से सोने की अधिकांश वृद्धि नए इंक्रीमेंटल भौतिक कारकों से प्रेरित है।

अपडेटेड Apr 14, 2024 पर 12:53 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले दो महीनों में सोने में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

फरवरी के बाद से सोने की कीमतों (Gold Price) में लगातार तेजी है। वर्तमान में जो ग्लोबल सिनेरियो चल रहा है, उसके कारण जल्द ही सोने की कीमत में कमी आने के संकेत नहीं दिख रहे हैं। गोल्डमैन सैक्स का कहना है कि इस साल सोने की कीमत बढ़कर 2,700 डॉलर प्रति औंस हो जाएगी। फर्म ने इस सप्ताह अपने क्लाइंट्स को लिखे एक नोट में कहा है कि पिछले दो महीनों में सोने में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

गोल्डमैन सैक्स के मुताबिक, सोने का पारंपरिक उचित मूल्य, सामान्य उत्प्रेरकों-वास्तविक दरों, विकास की उम्मीदों, डॉलर के फ्लो और कीमत को जोड़ेगा। ट्रेडिशनल फैक्टर्स में से कोई भी इस वर्ष अब तक सोने की चाल और स्केल की पर्याप्त व्याख्या नहीं करता है। 2022 के मध्य के बाद से सोने की अधिकांश वृद्धि नए इंक्रीमेंटल (भौतिक) कारकों से प्रेरित है। नोट में आगे कहा गया है कि इसके अलावा, वर्ष के अंत में ईटीएफ के मामले में गोल्ड की कीमत को नरम करने के लिए फेड कटौती अभी भी एक संभावित उत्प्रेरक बनी हुई है।

2400 डॉलर के पार हो चुकी है कीमत


गोल्डमैन सैक्स ने विभिन्न फैक्टर्स पर गौर करते हुए वर्ष के अंत तक सोने के लिए अपने प्राइस फोरकास्ट को 2,300 डॉलर प्रति औंस के पिछले अनुमान से बढ़ाकर 2,700 डॉलर प्रति औंस कर दिया है। इस बीच, सोने की कीमतें शुक्रवार को 2,400 डॉलर प्रति औंस से ऊपर बढ़कर अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव ने निवेशकों को सेफ एसेट माने जाने वाले गोल्ड में निवेश के लिए प्रेरित किया।

गोल्ड में तेजी को देख आप जल्दबाजी में इसमें निवेश करने तो नहीं जा रहे? पहले ये बातें जान लीजिए

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।