Gold Price Today: 9 जून को कहां पहुंचा सोना, चेक करें 12 शहरों का भाव

Gold Price Today in India: 7 जून को वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,394.10 डॉलर प्रति औंस हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट का भाव 4 रुपये या 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,135 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। देश में सोने की कीमत घरेलू फैक्टर्स के साथ-साथ, वैश्विक कीमतों से भी प्रभावित होती है

अपडेटेड Jun 09, 2024 पर 10:57 AM
Story continues below Advertisement
अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 71,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

Gold Rate Today In India: देश में रविवार, 9 जून को सोने की कीमत में न तेजी है, न ही कमी। कीमत पहले वाले स्तर पर ही कायम है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 71,820 रुपये पर बरकरार है। वहीं मुंबई में कीमत 71,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इस बीच, चांदी की रिटेल कीमत 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही है। देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का रिटेल भाव कितना चल रहा है, डालते हैं एक नजर...

मुंबई में आज सोने का भाव

वर्तमान में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 65,700 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 71,670 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


राजधानी दिल्ली में आज सोने का भाव

9 जून 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 65,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 71,820 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 65,750 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 71,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
चेन्नई 66,500 72,550
कोलकाता 65,700 71,670
गुरुग्राम 65,850 71,820
लखनऊ 65,850 71,820
बेंगलुरु 65,700 71,670
जयपुर 65,850 71,820
पटना 65,750 71,720
भुवनेश्वर 65,700 71,670
हैदराबाद 65,700 71,670

इंदौर के सराफा बाजार में 8 जून को सोना 700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1400 रुपये प्रति किलोग्राम टूटी।  इसके बाद सोने का औसत भाव 71300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का औसत भाव 86400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) शनिवार और रविवार को बंद रहता है। 7 जून को मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की खरीद से मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट का भाव 4 रुपये या 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,135 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,394.10 डॉलर प्रति औंस हो गया।

काजू की खेती से करें बंपर कमाई, हर समय रहती है हाई डिमांड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।