Gold prices : 5 दिन में 3,500 रुपये सस्ता हुआ सोना, अब क्या करें निवेशक

Gold rates today : रूस-यूक्रेन के बीच शांति के प्रयासों से सोने में खरीदारी घट गई है, फेड के फैसले के बाद सोने में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है

अपडेटेड Mar 15, 2022 पर 1:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फेड के दरों में बढ़ोतरी के फैसले से पहले ही सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है

Gold rates today :  मंगलवार को फ्यूचर मार्केट्स में गिरावट के साथ सोना और चांदी की कीमतों में कमजोरी जारी रही। फ्यूचर मार्केट में सोना और चांदी दोनों में लगभग 0.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स (gold futures) 0.6 फीसदी गिरकर 51,999 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि सिल्वर फ्यूचर्स 0.55 फीसदी की कमजोरी के साथ 68,470 रुपये प्रति किग्रा बनी हुई है। भारत में, बिकवाली शुरू होने से पहले पिछले हफ्ते सोना उछलकर 55,600 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था।

इन ग्लोबल फैक्टर्स का दिख रहा असर

ग्लोबल मार्केट में, सोने में आज दबाव देखने को मिला। दरअसल, फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले बांड यील्ड्स में मजबूती देखने को मिली। फेड रिजर्व की बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की अच्छी संभावनाएं हैं। रूस के यूक्रेन पर हमले और महंगाई बढ़ने के कारण सेफ हैवन डिमांड बढ़ने से पिछले हफ्ते सोना अपने आल टाइम हाई के करीब पहुंच गया था।


Post office Monthly Income Scheme (MIS): 31 मार्च के पहले सेविंग अकाउंट से लिंक कराना है जरूरी, जानिए क्यों

पिछले हफ्ते 2,070.44 डॉलर प्रति औंस का स्तर छूने के बाद आज हाजिर सोना 0.4 फीसदी गिरकर 1,943.09 डॉलर पर बना हुआ है। हाजिर चांदी 0.4 फीसदी गिरकर 24.92 डॉलर प्रति औंस पर है, वहीं प्लेटिनम 0.1 फीसदी कमजोरी के साथ 1,029.16 डॉलर पर रह गए।

सोने को 51,950-51,680 रुपये पर सपोर्ट

मेहता कमोडिटीज के वीपी (कमोडिटीज) राहुल कलांत्री ने कहा, “रूस-यूक्रेन के बीच टकराव में कमी की उम्मीद में सोना और चांदी में बिकवाली देखने को मिल रही है। ग्लोबल इक्विटी मार्केट्स में मजबूती है और बुलियन पर दबाव बढ़ा है। आज यूएस फेडरल रिजर्व की बैठक शुरू हो रही है। बाजार का अनुमान है कि इसमें ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फैसला हो सकता है।”

कलांत्री ने कहा, सोने को 51,950-51,680 रुपये पर सपोर्ट है, जबकि 52,480-52,740 रुपये पर रेजिस्टैंस है। चांदी को 68,050-67,335 रुपये प्रति किग्रा पर सपोर्ट, जबकि 69,220-70,000 रुपये पर रेजिस्टैंस है।

फेड मीटिंग के बाद आ सकती है भारी गिरावट

कोटक सिक्योरिटीज के रविंद्र राव ने कहा कि फेड के दरों में बढ़ोतरी के फैसले से पहले ही कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा, रूस-यूक्रेन के बीच शांति के प्रयासों से सोने में खरीद घट गई है। फेड के फैसले के बाद सोने में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।