Gold Rates : क्या भारत में फेस्टिव सीजन के लिए बचा है ‘कुछ किलो’ सोना? ज्यादा कीमत चुकाने के लिए हो जाइए तैयार

आईसीबीसी स्टैंडर्ड बैंक, जेपी मॉर्गन और स्टैंडर्ड चार्टर्ड सहित भारत के लिए अग्रणी गोल्ड सप्लायर्स आम तौर पर फेस्टिवल्स से पहले ज्यादा सोने का आयात करते हैं और वॉल्ट्स में उसे स्टोर करते हैं

अपडेटेड Oct 05, 2022 पर 11:53 AM
एक 8-साल पहले की तुलना में भारत में स्थित वॉल्ट्स में इस समय 10 फीसदी से भी कम सोना है

Gold Rates in India : भारत में फेस्टिव सीजन के दौरान सोने की कीमतें खासी बढ़ सकती हैं। दरअसल, सोने की आपूर्ति करने वाले बैंकों ने फेस्टिवल सीजन से पहले भारत को पीली धातु की आपूर्ति घटा दी है। ज्यादा प्रीमियम की पेशकश के चलते वे चीन, तुर्की और दूसरे बाजारों पर जोर दे रहे हैं। तीन बैंक अधिकारियों और दो वॉल्ट ऑपरेटर्स (vault operators) ने रॉयटर्स से बातचीत में यह जानकारी दी है।

भारत में हो सकती है सोने की कमी

माना जा रहा है कि इससे दुनिया में गोल्ड के दूसरे सबसे बड़े बाजार में सोने की कमी हो सकती है और भारतीय खरीदारों को सप्लाई के लिए भारी प्रीमियम देने को मजबूर होना पड़ सकता है। यह इसलिए भी बड़ी बात है, क्योंकि भारत में अच्छी डिमांड वाला सीजन आने जा रहा है।


क्या इंपोर्ट ड्यूटी से बचने के लिए दुबई से गोल्ड खरीदने में समझदारी है? जानिए क्या हैं एक्सपर्ट्स के जवाब

10 फीसदी से भी कम सोना है स्टोर

आईसीबीसी स्टैंडर्ड बैंक, जेपी मॉर्गन और स्टैंडर्ड चार्टर्ड सहित भारत के लिए अग्रणी गोल्ड सप्लायर्स आम तौर पर फेस्टिवल्स से पहले ज्यादा सोने का आयात करते हैं और वॉल्ट्स में उसे स्टोर करते हैं। सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि एक साल पहले की तुलना में वॉल्ट्स में इस समय 10 फीसदी से भी कम सोना है।

कुछ किलो सोना रह गया वॉल्ट में

मुंबई के एक वॉल्ट अधिकारी ने कहा, “साल के इस समय इस समय कुछ टन सोना होना चाहिए था। लेकिन इस समय सिर्फ कुछ किलो है।” इस पर JPMorgan, ICBC और Standard Chartered ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

Twitter-Musk Deal: ट्विटर डील में फिर आगे बढ़ सकते हैं मस्क, खुलासे पर शेयरों में 22% की तेजी, Tesla में भी हलचल

भारत में इंटरनेशनल गोल्ड प्राइस बेंचमार्क पर प्रीमियम घटकर 1-2 डॉलर प्रति औंस रह गया है, जो बीते साल इस समय लगभग 4 डॉलर था।

सितंबर तक 30 फीसदी घटा आयात

पिछले महीने यानी सितंबर तक के आंकड़ों की बात करें तो भारत में सोने का आयात एक साल पहले की तुलना में 30% गिरकर 68 टन रह गया है। वहीं, तुर्की में सोने का आयात 543 फीसदी बढ़ गया। चीन में सोने के आयात में 40 प्रतिशत का उछाल देखा गया। भारत में त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। दशहरा के बाद दिवाली और धनतेरस मनाई जाएगी। इन त्योहारों में सोना खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन अब आयात नहीं बढ़ा तो मुश्किल हो सकती है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।