Gold Rates Today : सोना एक महीने के निचले स्तर के नजदीक, इन वजहों से बढ़ रहा दबाव

कोटक सिक्योरिटीज के मुताबिक, मांग से जुड़ी चिंताओं और अमेरिकी डॉलर में मजबूती के चलते कमोडिटीज में बिकवाली बढ़ी है। इसका असर सोने की कीमतों पर भी दिख रहा है

अपडेटेड Jul 20, 2022 पर 11:59 AM
एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स (Gold futures) पूर्वाह्न 11.30 बजे मामूली 0.07 फीसदी कमजोर होकर 50,283 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है

Gold rates today : वैश्विक सुस्ती के चलते भारत में सोने की कीमतें एक महीने के निचले स्तर के करीब पहुंच गई हैं। एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर्स (Gold futures) पूर्वाह्न 11.30 बजे मामूली 0.07 फीसदी कमजोर होकर 50,283 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं सिल्वर फ्यूचर्स 0.18 फीसदी गिरावट के साथ 55,628 रुपये प्रति किग्रा पर बना हुआ है।

कोटक सिक्योरिटीज के मुताबिक, मांग से जुड़ी चिंताओं और अमेरिकी डॉलर में मजबूती के चलते कमोडिटीज में बिकवाली बढ़ी है। इसका असर सोने की कीमतों पर भी दिख रहा है।

इन फैक्टर्स से बढ़ा सोने पर दबाव


वैश्विक बाजारों में, सोने की कीमतें 1,711.36 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर बनी हुई हैं। डॉलर में मजबूती के चलते दूसरी करेंसी रखने वाले खरीदारों के लिए बुलियन कम महंगा हो गया है। ट्रेडर्स की नजर अब गुरुवार को होने वाली यूरोपियन सेंट्रल बैंक की बैठक पर नजर रहेगी, जिसमें पॉलिसीमेकर्स ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी कर सकते हैं।

Cryptocurrency Price Today: ईथर ने मचाया तहलका, बिटकॉइन को पछाड़ा, जानें क्यों बीते 7 दिनों में चढ़ा 50%

हालांकि, अमेरिका की 10 साल की बेंचमार्क ट्रेजरी यील्ड्स में बढ़ोतरी से सोने पर दबाव बढ़ गया है। सोने को महंगाई की तुलना में हेज के रूप में देखा जाता है, लेकिन ब्याज दरों और बॉन्ड यील्ड्स में बढ़ोतरी से बुलियन की होल्डिंग की कॉस्ट बढ़ गई है, जबकि इस पर कोई ब्याज नहीं मिलता है। सोने में निवेशकों की कम दिलचस्पी की वजह से भी दबाव बना हुआ है।

राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल यह प्राइवेट सेक्टर बैंक 1 महीने में 29% भागा, क्या आपने भी कर रखा है निवेश

चीन भी बढ़ा रहा है चिंता

एनालिस्ट्स के मुताबिक, बुलियन मार्केट की चाल काफी हद तक चीन में वायरस की स्थिति पर भी निर्भर करेगी, जहां तेजी से नए मामले बढ़े हैं। कोटक सिक्योरिटीज ने एक नोट में कहा, यदि चीन वायरस को काबू में करने के लिए जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी को लागू करता है और बंदिशें लगाता है तो इसका असर आर्थिक गतिविधियों और सोना सहित कमोडिटीज के लिए मांग पर दिख सकता है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।