Cryptocurrency Price Today: ईथर ने मचाया तहलका, बिटकॉइन को पछाड़ा, जानें क्यों बीते 7 दिनों में चढ़ा 50%

Cryptocurrency Price Today: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में ईथर (Ether) में बीते सात दिनों में 50 फीसदी की रैली आई है। ईथर 1,558 डॉलर पर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Jul 20, 2022 पर 11:36 AM
बीते सात दिनों में ईथर में 50 फीसदी की तेजी आई है।

Cryptocurrency Price Today: क्रिप्टोकरेंसी बाजार में ईथर (Ether) में बीते सात दिनों में 50 फीसदी की रैली आई है। ईथर 1,558 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। ईथर ने दुनिया की सबसे बड़ी और मशहूर क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन को भी चमक के मामले में पछाड़ दिया है। बीते एक हफ्ते में बिटकॉइन में सिर्फ 20 फीसदी की तेजी नजर आई है।

ईथर में आई तेजी – ये रहे कारण

बीते सात दिनों में ईथर में 50 फीसदी की तेजी आई है। ये 1,558 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक्सपर्ट के मुताबिक ईथर में तेजी आने के कई कारण है। पहला की अभी मार्केट में निवेश का माहौल बना हुआ है। साथ ही Ethereum blockchain के डेवलपर्स सॉफ्टवेयर अपडेट कर रहे हैं जिससे नेटवर्क एनर्जी का इस्तेमाल 99.95 फीसदी तक कम होगा। साथ ही ethereum के फाउंडर टिम बेको ने मर्ज करने की लॉन्च डेट सितंबर 19 तय की है। इसके कारण निवेशक ईथर में निवेश कर रहे हैं।


ईथर में इस साल रही 58 फीसदी की गिरावट

ईथर दुनिया की दूसरी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। ईथर में इस साल 58 फीसदी की गिरावट आई चुकी है। Ether का उच्चतम स्तर 4,878 डॉलर रहा है और अभी वह अपने उच्चतम स्तर से काफी पीछे है।

बिटकॉइन में नजर आई तेजी

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आज रौनक नजर आई। पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन 6 फीसदी की बढ़त के साथ 23,274 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। इस बढ़ोतरी के बाद बिटकॉइन की कीमतों में इस साल 50 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। नवंबर, 2021 में बिटकॉइन ने 69,900 डॉलर का उच्चतम स्तर छुआ लेकिन इसके बाद से बिटकॉइन में गिरावट जारी है। बीते 7 दिनों में बिटकॉइन 20 फीसदी चढ़ा है।

बिटकॉइन में नजर आई तेजी

पिछले 24 घंटे के दौरान दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बिटकॉइन 6 फीसदी की बढ़त के साथ 23,274 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। इस बढ़ोतरी के बाद बिटकॉइन की कीमतों में इस साल 50 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। नवंबर, 2021 में बिटकॉइन ने 69,900 डॉलर का उच्चतम स्तर छुआ लेकिन इसके बाद से बिटकॉइन में गिरावट जारी है। बीते 7 दिनों में बिटकॉइन 20 फीसदी चढ़ा है।

1 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर रहा - क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप

ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप बीते 24 घंटों में 2 फीसदी की तेजी रही। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 1.01 ट्रिलियन डॉलर रहा। ग्लोबल क्रिप्टो बाजार का मार्केट कैप नवंबर 2021 में अपने पीक यानी 2.9 ट्रिलियन डॉलर था लेकिन इस साल इसमें गिरावट आई थी।

शीबा इनु और dogecoin

शीबा इनु में 6 फीसदी की तेजी आई और ये 0.000012 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। dogecoin में 4 फीसदी की तेजी रही और ये 0.06 डॉलर पर दिखाई दिया।

क्रिप्टोकरेंसी बाजार में नजर आई तेजी

XRP, Solana, BNB, Litecoin, Stellar, Chainlink, Tron, Apecoin, Avalanche, Polkadot, Polygon, Uniswap, Tether में बीते 24 घंटे में बढ़त नजर आई।

 

नतीजों के बाद फिसला AMBUJA CEMENTS, ब्रोकरेजेज से जानें शेयर को खरीदें, बेचें या करें होल्ड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।