Gold rates today : दो महीने में 5,000 रुपये सस्ता हुआ सोना, जानिए फिर भी क्यों नहीं लौट रही खरीदारी

एमसीएक्स (MCX) पर जून गोल्ड फ्यूचर्स ( June gold futures) 50,975 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बना हुआ है, वहीं सिल्वर फ्यूचर 0.4 फीसदी मजबूती के साथ 61,716 रुपये प्रति किग्रा पर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड May 10, 2022 पर 12:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
महंगाई को काबू में करने के लिए फेडरल रिजर्व और अन्य केंद्रीय बैंकों द्वारा सख्त रुख अपनाए जाने के बाद अप्रैल के मध्य से ही सोने में गिरावट का रुख बना हुआ है

Gold rates today : भारतीय बाजारों में मंगलवार को सोने की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, वहीं चांदी में मजबूती देखने को मिल रही है। एमसीएक्स (MCX) पर जून गोल्ड फ्यूचर्स ( June gold futures) 50,975 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बना हुआ है, वहीं सिल्वर फ्यूचर 0.4 फीसदी मजबूती के साथ 61,716 रुपये प्रति किग्रा पर कारोबार कर रहा है।

अप्रैल के मध्य से जारी है गिरावट

महंगाई को काबू में करने के लिए फेडरल रिजर्व और अन्य केंद्रीय बैंकों द्वारा सख्त रुख अपनाए जाने के बाद अप्रैल के मध्य से ही सोने में गिरावट का रुख बना हुआ है। मार्च की शुरुआत में भारतीय बाजार में सोना 56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।


क्यों कम आकर्षक हुआ सोना

मेहता इक्विटीज के वीपी कमोडिटीज राहुल कलंत्री ने कहा, “मोनटरी सख्ती के चलते अमेरिका के सरकारी बॉन्ड्स की यील्ड 3 फीसदी बढ़ने और डॉलर में पांच हफ्ते से मजबूती बनी होने से, सोना कम आकर्षक हो गया है।”

LIC IPO में क्या लिस्टिंग के बाद आपको फटाफट प्रॉफिट बुक कर लेना चाहिए?

वैश्विक बाजारों में सोने में मजबूती दिखी। सोने को मुख्य रूप से यूएस ट्रेडरी यील्ड्स में गिरावट से सपोर्ट मिला। हाजिर सोना (Spot gold) 0.2 फीसदी बढ़कर 1,856.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.4 फीसदी बढ़कर 21.87 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई, वहीं प्लेटिनम 0.1 फीसदी मजबूती के साथ 954.98 डॉलर प्रति औंस हो गई।

जानिए सोने में सपोर्ट लेवल

कलेत्री ने कहा, “सोने को 50,770–50,610 रुपये पर सपोर्ट, जबकि 51,280–51,550 रुपये पर रेजिस्टैंस है। वहीं चांदी को 60,840-60,350 रुपये पर सपोर्ट, वहीं 62,150–62,510 रुपये पर रेजिस्टैंस है।”

LIC IPO : ग्रे मार्केट में प्रीमियम बहुत कम रह गया, फिर भी आपको हो रहा प्रॉफिट, जानिए कैसे

कोटक सिक्योरिटीज के हेड (कमोडिटी रिसर्च) रविंद्र राव ने कहा, “चीन की अर्थव्यवस्था को लेकर रिस्क बढ़ने और रूस-यूक्रेन युद्ध जारी रहने से सोने को सेफ हैवन खरीदारी का सपोर्ट मिला है। हालांकि, फेड की मोनेटरी सख्ती और ईटीएफ में आउटफ्लो बढ़ने से कीमतों पर दबाव है। पिछले कुछ दिनों में सोने में गिरावट आई है और यह 1,850 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर स्थिर होने की कोशिश कर रहा है और यूएस डॉलर में रैली रुकने से कुछ सुधार देखने को मिल सकता है।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।