Gold Price Today 8th March: रूस और यूक्रेन क्राइसिस के बीच आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। हालांकि, अभी भी सोना नए पीक की तरफ आगे बढ़ता नजर आ रहा है। ज्वैलरी बाजार में आज 10 ग्राम सोने का भाव 53,400 रुपये के पार कारोबार करता नजर आया। वहीं चांदी का रेट 70,300 के ऊपर चल रही है। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 53,410 रुपये पर खुला। कल सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 53,595 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 185 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 53,196 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 48,924 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 40,058 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 31245 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 69920 रुपये रहा। चांदी का पिछली बार दाम 70580 रुपये पर बंद हुआ। चांदी में 231 रुपये की गिरावट आई। IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने और चांदी के भाव...
सोने और चांदी के दाम में आई गिरावट