Gold Silver Price: आज फिर सस्ता हुआ सोना और चांदी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा भाव

Gold Price Today 15th March: आज फिर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई

अपडेटेड Mar 15, 2022 पर 7:18 PM
बुलियन मार्केट में सोेन के भाव में आई गिरावट

Gold Price Today 15th March: आज फिर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 51564 रुपये के पार कारोबार करता नजर आया। वहीं चांदी का रेट 67349 के ऊपर चल रहा है। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने के भाव..

आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव 51,564 रुपये पर खुला। कल सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,961 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 397 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51358 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,233 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव  38,673 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30165 रुपये रहा।


आज का भाव

मेटल 15 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) 14 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 51564 51961 -397
Gold 995 (23 कैरेट) 51358 51753 -395
Gold 916 (22 कैरेट) 47233 47596 -363
Gold 750 (18 कैरेट) 38673 38971 -298
Gold 585 ( 14 कैरेट) 30165 30397 -232
Silver 999  67349 Rs/Kg 68414 Rs/Kg -1,065 Rs/Kg

चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 67,349 रुपये रहा। चांदी का पिछली बार दाम 68,414 रुपये पर बंद हुआ। चांदी में 1,065 रुपये की गिरावट आई।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।