Gold Silver Price: सोने-चांदी के दामों में आई मामूली गिरावट, जानें ज्वैलरी बाजार में आज क्या रहा 10 ग्राम सोने का भाव

Gold Silver Price Today: आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में मामूली गिरावट नजर आई

अपडेटेड Mar 31, 2022 पर 1:33 PM
आज सोने और चांदी के भाव में आई गिरावट

Gold Silver Price Today: आज सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में मामूली गिरावट नजर आई। हालांकि, ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 51,00 रुपये के ऊपर चल रहा है। कल सोने का भाव 51,449 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी का रेट 66,581 रुपये चल रहा है। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहा सोने के भाव..

आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने का भाव 51,435 रुपये पर खुला। कल मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,339 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 14 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51229 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,114 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव  38,576 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30089 रुपये रहा।


IBJA पर आज का रेट

मेटल 29 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) 28 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 51435 51449 -14
Gold 995 (23 कैरेट) 51229 51243 -14
Gold 916 (22 कैरेट) 47114 47127 -13
Gold 750 (18 कैरेट) 38576 38587 -11
Gold 585 ( 14 कैरेट) 30089 30098 -11
Silver 999 66581 Rs/Kg  67041 Rs/Kg -460 Rs/Kg

चांदी का रेट

सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 66581 रुपये रहा। चांदी का पिछली बार दाम 67041 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी में 460 रुपये की गिरावट आई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।