Gold Silver Price Today 24 March 2023: आज नवरात्रि के तीसरे दिन सोने का भाव 59,300 रुपये को पार कर गया। शुक्रवार को 10 ग्राम सोने के भाव में 284 रुपये चढ़कर 59,370 रुपये पर आ गया। कल गुरुवार को 10 ग्राम सोने का भाव 59,086 रुपये पर बंद हुआ था। आज चांदी के भाव में भी तेजी रही। चांदी का रेट 69,500 को पार कर गया है।
59,300 रुपये के ऊपर गोल्ड
24 कैरेट गोल्ड की कीमत आज 23 मार्च को 59,370 रुपये पर है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी तेजी रही। 22 कैरेट गोल्ड 260 रुपये चढ़कर 54,383 रुपये पर कारोबार कर रहा है। अगर आप भी नवरात्रि में गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर जान लें।
IBJA पर सोने-चांदी का रेट
IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..
ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का भाव
गोल्ड का भाव - एक्सपर्ट की राय
अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है और भाव 64,000 रुपये तक पहुंच सकता है। अब देखने वाली बात है कि ये इस स्तर पर कब तक आएगा।