Silver Price Today: चांदी के दाम और गिरे, मुंबई, दिल्ली, पटना समेत अपने शहर में जानें कीमत

Silver Price Today: चांदी के दाम गिरे। घरेलू बाजार से लेकर वैश्विक बाजार तक चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 184525 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 185,340 रुपये किलो हो गई। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 51.68 डॉलर प्रति औंस हो गई

अपडेटेड Nov 12, 2026 पर 9:52 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Silver Price Today:चांदी के दाम गिरे। घरेलू बाजार से लेकर वैश्विक बाजार तक चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही

Silver Price Today: चांदी के दाम गिरे। घरेलू बाजार से लेकर वैश्विक बाजार तक चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही। चांदी भी गिरावट के साथ ₹1.82 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 184525 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 185,340 रुपये किलो हो गई। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 51.68 डॉलर प्रति औंस हो गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 5000 रुपये लुढ़ककर 1,87,500 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) रह गई। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत घटकर 2,00,000 रुपये किलो हो गई

इंटरनेशनल मार्केट में धड़ाम हुए दाम

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज सोना-चांदी फिर सस्ते हो गए हैं। Comex पर सोने में 0.41% तक की गिरावट आई है (Gold Price on Comex) और यह 3983.90 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 1.25% तक गिर गए और ऐसे में कीमत 51.350 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।


12 नवंबर को  चांदी का भाव

शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव (₹)
दिल्ली 2,00,000
मुंबई 2,00,000
अहमदाबाद 2,00,000
चेन्नई 2,00,000
कोलकाता 2,00,000
हैदराबाद 2,00,000
जयपुर 2,00,000
भोपाल 2,00,000
लखनऊ 2,00,000
तिरुवनंतपुरम 2,00,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

मजबूत वैश्विक मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत करीब 3 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,87,439 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 27 रुपये यानी करीब 3 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,87,439 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में कॉमेक्स चांदी वायदा के दिसंबर डिलीवरी कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 3.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 53.05 डॉलर प्रति औंस हो गई।

बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

Gold Price Today: भाई दूज के अगले दिन सोना फिसला, दिल्ली में ₹130290 पर आया 22 कैरेट

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।