Sovereign Gold Bond: मोदी सरकार ने साल 2021 के आखिर में अंतिम बार सस्ते में सोना खरीदने का विकल्प दिया है। Sovereign Gold Bond साल की आखिरी सीरिज की खरीदारी 29 नवंबर को खुला था लेकिन आज यानी 3 दिसंबर को वह बंद होने वाला है। आपके पास मोदी सरकार की तरफ से बेचे जाने वाले सस्ते सोने को खरीदने का आज आखिरी मौका है। इस बार एक ग्राम सोने की कीमत 4,791 रुपये तय की गई है। ऑनलाइन पेमेंट करने पर 50 रुपये की छूट भी मिलेगी, तो आपके और निवेशकों के लिए अच्छा मौका है।
