Gold Silver Rate Today : शुक्रवार, 23 जनवरी के घरेलू वायदा बाज़ार में सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। बढ़ते जियोपॉलिटिकल और जियोइकोनॉमिक जोखिमों और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के कारण सेफ-हेवन एसेट्स की मांग बढ़ गई है। इससे सोने-चांदी को सपोर्ट मिला है। 10 बजे के आसपास MCX गोल्ड फरवरी वायदा करीब 1,559 रुपए यानी लगभग 1 फीसदी बढ़कर 157,900 प्रति 10 ग्राम के हाई पर दिख रहा था। वहीं, MCX चांदी मार्च वायदा 7,561 रुपए यानी लगभग 2.31 फीसदी बढ़कर 334,850 रुपए प्रति किलोग्राम के हाई पर दिख रहा था।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं हैं। फरवरी का अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 4,969.69 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर पहुंच गया है। इसमें 1% से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई है। बदलती हुई भू-राजनीतिक स्थिति मिले-जुले संकेत दे रही है, जिससे अनिश्चितता का माहौल बन रहा है जो सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने के लिए फायदेमंद है।
दूसरी कमोडिटीज की चाल पर एक नजर
दूसरी कमोडिटीज पर नजर डालें तो कॉपर का जनवरी कॉन्ट्रैक्ट 4.70 रुपए यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 1,277.75 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। वहीं,कच्चे तेल का फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 67 रुपए यानी 1.23 फीसदी की कमजोरी के साथ 5,507.00 रुपए पर कारोबार कर रहा था। जबकि,नैचुरल गैस का जनवरी कॉन्ट्रैक्ट 12.50 रुपए यानी 2.70 फीसदी की कमजोरी के साथ 452.60 रुपए पर कारोबार कर रहा था।
कमोडिटी में आज कहां होगी कमाई
आज की कमोडिटी कॉल गंगानगर कमोडिटीजी (Ganganagar Commodities) के अमित खरे की तरफ से आई है। इनको आज गोल्ड मिनी फरवरी कॉन्ट्रैक्ट और क्रूड ऑयल फरवरी कॉन्ट्रैक्ट में कमाई के मौके दिख रहे हैं। इसकी राय है कि MCX GOLD MINI FEBRUARY में 157300 रुपए के ऊपर, 154000 रुपए के नीचे के स्टॉपलॉस के साथ 162000 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की जा सकती है। वहीं, MCX CRUDEOIL FEBRUARY कॉन्ट्रेक्ट में 5400 के आसपास, 5300 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 5700 के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।