Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : वॉल स्ट्रीट के मेन इंडेक्स गुरुवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यूरोपीय सहयोगियों पर टैरिफ की धमकी वापस लेने के बाद निवेशकों ने खरीदारी की। 22 जनवरी को, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने लगभग 2549 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

अपडेटेड Jan 23, 2026 पर 9:41 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मिडिल ईस्टर्न प्रोड्यूसर ईरान के खिलाफ धमकियां फिर से देने के बाद शुक्रवार को तेल की कीमतों में उछाल आया, जिससे सैन्य कार्रवाई की आशंका बढ़ गई जो सप्लाई को बाधित कर सकती है

Market news : भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत हैं। कल FIIs की 2500 करोड़ से ज्यादा की बिकवाली देखने को मिली। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है एशियाई बाजारों में भी बढ़त है। वहीं ट्रेड डील की टेंशन और जियो पॉलिटिकल रिस्क घटने से कल अमेरिकी बाजारों में दूसरे दिन अच्छी तेजी भी रही। नैस्डैक सबसे ज्यादा करीब एक परसेंट चढ़ा। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

इंडिगो का मुनाफा 77% घटा, आय 6% बढ़ी

दिसंबर में फ्लाइट कैंसिलेशन के बावजूद इंडिगो के रेवेन्यू में 6 परसेंट की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन मुनाफा 77 परसेंट घटा है। कंपनी को 1547 करोड़ का एक्सेप्शनल घाटा हुआ है। नए लेबर कोड से करीब 1000 करोड़ तो फ्लाइट कैंसिलेशन के चलते पौने 6 सौ करोड़ रुपए का झटका लगा है।


अनुमान के आसपास एम्फैसिस के नतीजे, कोफोर्ज का Q3 मुनाफा 29% घटा

तीसरी तिमाही में Mphasis के नतीजे अनुमान के आसपास रहे। उम्मीद के मुताबिक CC Revenue Growth डेढ़ परसेंट रही है। मुनाफे पर 6% का दबाव देखने को मिला है। मार्जिन पर भी हल्का दबाव रहा। उधर Coforge का मुनाफा 29 परसेंट घटा। लेकिन डॉलर रेवेन्यू में 3.5% की ग्रोथ दिखी है।

DLF के प्रॉफिट में 14% का उछाल, बंधन बैंक का Q3 मुनाफा 52% घटा

तीसरी तिमाही में DLF के प्रॉफिट में 14 परसेंट का उछाल आया है, रेवेन्यू भी 32 परसेंट बढ़ा है। लेकिन मार्जिन में 6 परसेंट की कमी आई है। बंधन बैंक के Q3 नतीजे अनुमान से कमजोर रहे हैं। मुनाफे में 52 परसेंट की कमी आई है। ब्याज से कमाई भी साढ़े 4 परसेंट घटी है।

निफ्टी की 3 कंपनियों के नतीजे आज

नतीजों के लिए आज बड़ा दिन है। निफ्टी की 3 कंपनियां श्रीराम फाइनेंस सिप्ला और JSW स्टील अपने नतीजे पेश करेंगी। श्रीराम फाइनेंस का मुनाफा 33% घट सकता है लेकिन ब्याज से कमाई में 14% का उछाल संभव है। BPCL, MCX समेत वायदा की 8 कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।

अमेरिकी बाजार

वॉल स्ट्रीट के मेन इंडेक्स गुरुवार को लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यूरोपीय सहयोगियों पर टैरिफ की धमकी वापस लेने के बाद निवेशकों ने खरीदारी की। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 306.78 अंक, या 0.63% बढ़कर 49,384.01 पर पहुंच गया, और S&P 500 37.73 अंक, या 0.55% बढ़कर 6,913.35 पर पहुंच गया। नैस्डैक कंपोजिट 211.20 अंक, या 0.91% बढ़कर 23,436.02 पर पहुंच गया।

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 24 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 53,888.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 1.05 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.48 फीसदी चढ़कर 31,904.96 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 26,717.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 4,127.06 के स्तर पर दिख रहा है।

FII और DII फंड फ्लो

22 जनवरी को, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगभग 2549 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगभग 4222 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

गोल्ड

सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचकर लगभग $5,000 प्रति औंस पर आ गया है। निवेशक जियोपॉलिटिकल जोखिम और फेडरल रिज़र्व की आज़ादी पर खतरों ने करेंसी और बॉन्ड से दूरी बना रहे हैं और सोने की तरफ रुख कर रहे हैं।

कच्चा तेल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मिडिल ईस्टर्न प्रोड्यूसर ईरान के खिलाफ धमकियां फिर से देने के बाद शुक्रवार को तेल की कीमतों में उछाल आया, जिससे सैन्य कार्रवाई की आशंका बढ़ गई जो सप्लाई को बाधित कर सकती है। फिलहाल ब्रेंट में 0.59 फीसदी की तेजी है। वहीं, WTI क्रूड में 0.61 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है।

डॉलर इंडेक्स

डॉलर में गिरावट आई है,जिससे इस हफ़्ते की गिरावट जून के बाद सबसे ज़्यादा हो गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को खरीदने के बारे में अपनी बातों में नरमी बरती है,जिससे ग्लोबल मार्केट की घबराहट कम हुई है। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 98.33 के स्तर पर दिख रहा है।

 

 

Market cues : बेयरिश सेंटिमेंट और बढ़े हुए VIX को देखते हुए शॉर्ट टर्म में कंसोलिडेशन और वोलैटिलिटी जारी रहने की उम्मीद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।