Gold-Silver Rates Today: ट्रेड वॉर के डर से सेफ-हेवन डिमांड बढ़ी, रिकॉर्ड हाई पर सोना, जानिए कमोडिटी में कहां हो सकती है कमाई

Gold-Silver Rates Today : 10.20 बजे के आसपास एमसीएक्स पर सोने का फरवरी वायदा 2,304 रुपए यानी 1.60 फीसदी की बढ़त के साथ 147,904 रुपए प्रति 10 ग्राम पर नजर आ रहा था। वहीं, चांदी का मार्च वायदा 7,676 रुपए यानी 2.41 फीसदी की तेजी के साथ 317,742 रुपए प्रति किलो ग्राम पर ट्रेड कर रहा था

अपडेटेड Jan 20, 2026 पर 10:34 AM
Story continues below Advertisement
Commodity calls : कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं Prithvi Finmart के मनोज कुमार जैन। इनको आज गोल्ड और जिंक में कमाई के मौके दिख रहे हैं

Gold-Silver Rates Today : मंगलवार, 20 जनवरी की सुबह MCX पर सोने की कीमतें नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गईं। ग्लोबल ट्रेड-वॉर के जोखिम के कारण सेफ-हेवन एसेट्स की डिमांड बढ़ रही है, जबकि अमेरिकी डॉलर पर दबाव बना हुआ है। इससे सोने-चांदी को सपोर्ट मिल रहा है। 10.20 बजे के आसपास एमसीएक्स पर सोने का फरवरी वायदा 2,304 रुपए यानी 1.60 फीसदी की बढ़त के साथ 147,904 रुपए प्रति 10 ग्राम पर नजर आ रहा था। वहीं, चांदी का मार्च वायदा 7,676 रुपए यानी 2.41 फीसदी की तेजी के साथ 317,742 रुपए प्रति किलो ग्राम पर ट्रेड कर रहा था।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतें भी अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गईं है। फरवरी डिलीवरी वालाअमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स लगभग 2% बढ़कर 4,681 डॉलर प्रति औंस पर नजर आ रहा है। इस बीच, इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स पर चांदी मंगलवार को 94.740 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आठ यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी के बाद बढ़े हुए जियोपॉलिटिकल जोखिमों के बीच सोने-चांदी को मज़बूत सपोर्ट मिल रहा है। इन आठ देशों ने भी जवाबी कार्रवाई की बातें तेज़ कर दी हैं।


दूसरी कमोडिटीज की बात करें तो कॉपर का जनवरी कॉन्ट्रैक्ट 2.75 रुपए यानी 0.21 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,299.75 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। वहीं,कच्चे तेल का फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 12 रुपए यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 5,434 रुपए पर कारोबार कर रहा है। जबकि, नैचुरल गैस का जनवरी कॉन्ट्रैक्ट 6.10 रुपए यानी 1.83 फीसदी की कमजोरी के साथ 326.70 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

कमोडिटी में आज कहां होगी कमाई

कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं Prithvi Finmart के मनोज कुमार जैन। इनको आज गोल्ड और जिंक में कमाई के मौके दिख रहे हैं। इनकी एमसीएक्स गोल्ड फरवरी कॉन्ट्रैक्ट में 142800 रुपए के आसपास, 146600 रुपए के टारगेट के लिए,144000 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है। एमसीएक्स जिंक जनवरी कॉन्ट्रैक्ट में भी इनकी 313 रुपए के आसपास, 318 रुपए के टारगेट के लिए,310 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह है।

 

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।